गरियाबंद

जनचौपाल में 15 महिला कमांडो का सम्मान
05-Mar-2021 5:03 PM
जनचौपाल में 15 महिला कमांडो का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 5 मार्च।
ग्राम नवापारा कोसमी में जन चौपाल पुलिस थाना छुरा द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देश अनुसार थाना प्रभारी संतोष भुआर्य छुरा के मार्गदर्शन में जन चौपाल लगाया गया। साथ ही महिला कमांडों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलाबी साड़ी से सम्मानित किया गया। 

छुरा नगर के समाजसेवी बलराम चंद्राकर, मनोज पटेल, रूपनाथ बंजारे, हेमंत धु्रव, शीतल धु्रव के द्वारा दिया गया। महिला कमांडो को जनचौपाल में सम्मानित किया। 
यह जन चौपाल समाज में फैल रहे अपराधों को रोकना साथ ही महिला कमांडो को संगठित कर गांव में जन जागरूकता लाने के लिए यह प्रोत्साहित करने के लिए गुलाबी कमांडो बनाया गया है। फेरी करने वाले बाहरी व्यक्ति समाज में गांव में अशांति ना फैलाएं आप महिला कमांडो पुलिस के टीम बन कर कार्य कर रहे हैं। 

महिला कमांडो ने जन चौपाल में अपनी समस्याओं को रखा। थाना के कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा जो गांव-गांव में जन चौपाल लगा जा रहा है बहुत ही अच्छे कार्य हैं। बहुत ही अच्छी पहल है। जन चौपाल में 15 महिला कमांडो अपने दल बल के साथ उपस्थित थीं। 

कार्यक्रम में थाना से मेजर हीरालाल चंद्राकर, ललित नेताम ,रविशंकर नेताम उपस्थित थे। ग्रामवासी प्रमोद यादव, उपसरपंच रघुनाथ सोरी, शुक्ला नेताम, कन्हैया साहू, सीताराम, प्रदीप, महेंद्र कुमार, महिला कमांडो अध्यक्ष राधा नागेश उर्मिला विक्रय भुनेश्वरी वैष्णव सावित्री नागेश मोभीन ठाकुर गीता मरकाम राजकुमारी विक्रय सुलोचना वैष्णव राम बाई नेताम हेम भाई सोरी फूलों बाई सोरी पुजारी बृज सुशीला साहू राजेश्वरी साहू प्रमुख रूप से सभी महिला कमांडो उपस्थित थीं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news