गरियाबंद

महिला जनप्रतिनिधि व बिहान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियां सम्मानित
13-Mar-2021 4:47 PM
महिला जनप्रतिनिधि व बिहान में उत्कृष्ट   कार्य करने वाली दीदियां सम्मानित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 13 मार्च ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत गरियाबंद द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार  को सामुदायिक भवन गरियाबंद में किया गया।। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकेश्वरी नेताम सभापति जिला पंचायत,धनवती यादव सभापति जि़ला पंचायत, चंद्रकांत वर्मा सीईओ जिला पंचायत, आयुष जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व,  लालिमा ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत, सभापतिगण जनपद पंचायत,  ऋषा ठाकुर डिप्टी कलेक्टर,  शीतल बंसल सीईओ जनपद पंचायत, जगरानी एक्का जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास  विशेष रूप से उपस्थित थीं। 

सम्मान समारोह मुख्य रूप से बिहान समूह की दीदियों, महिला जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि महिलाये समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में मौका मिल रहा है और उसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है। आज महिलाओं के लिए शासन द्वारा विभिन्न अधिकार प्रदान किये गए है जिसमे उन्हें जागरूक की आवश्यकता है।।

जनपद अध्यक्ष  लालिमा ठाकुर ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक रूप से लगातार आगे आ रही हैं, आज सशक्त रूप से अपनी बात हर मुद्दे पर अपनी बात रख रही है।
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा गरियाबंद के बिहान के चारो क्लस्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।। साथ ही महिला जनप्रतिनिधि एवं महिला सरपंचो  को भी सम्मानित किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news