बलौदा बाजार

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सहदेव
13-Mar-2021 5:28 PM
सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग  के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 13 मार्च।
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा आदिवासी चेहरा, समाजसेवी, युवा पत्रकार  सहदेव सिंह सिदार को सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 
ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ का प्रांतीय स्तरीय सभी संगठन का विस्तार 8 मार्च  को किया गया है। जिसमें प्रदेश युवा प्रभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बलौदाबाजार जिले से सहदेव सिंह सिदार को बनाए गए हैं।  सहदेव सिंह सिदार  तत्कालीन सर्व आदिवासी समाज बलौदाबाजार से जिला उपाध्यक्ष रहे है और आदिवासी संवरा समाज युवा प्रकोष्ठ  का प्रदेशाध्यक्ष सहित सवरा समाज परिक्षेत्र भटगांव राज का अध्यक्ष एवं ंबिलाईगढ़ विधानसभा में  साफ स्वच्छ आदिवासी नेता के रूप में  पहचाने जाते हैं। 

श्री सिदार के युवा प्रभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बलौदाबाजार जिले से  भूपेन्द्र ध्रुव वंशी जिला अध्यक्ष  सर्वआदिवासी समाज, भानू ध्रुव  महामंत्री, दया ध्रुव, कांशी ध्रुव, राम ध्रुव, प्रताप नाग, सतीश नेताम, कमलेश ध्रुव, रामबगस नेताम, कीर्तन ध्रुव, कृपा राम सिदार, रवि सिदार,  जितेन्द्र सिदार,  संजय कंवर, जवाहिर खैरवार, बृजभान जगत , मदन कंवर, दुरपत राय, ईश्वर सिदार, मोहन पैकरा, सतीश नेताम, दिलीप पैकरा, छन्नू ध्रुव, मनोहर ध्रुव, कुमार ध्रुव, मुरारी ध्रुव, आनन्द ध्रुव, नोहरी लाल ध्रुव, थानू ध्रुव,मनोहर ध्रुव, दशरथ ध्रुव, के.पी.ध्रुव, राजकुमार छेदेहा, द्रोण ध्रुव,अशोक ध्रुव , श्याम सुन्दर शबर,  सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगो हर्ष व्यक्त बधाई व शुभकामनाएं  दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news