बलौदा बाजार

छात्राओं को मिली सायकल
14-Mar-2021 6:55 PM
 छात्राओं को मिली सायकल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 14 मार्च। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेंगा में सायकिल वितरण  संगीता मनोहर साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष,  कांति आडिल सरपंच एवं दशरथ आडिल उपसरपंच के द्वारा किया गया।

संगीता साहू ने कहा कि दूर से विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं को सायकिल मिलने से आने जाने में सुविधा होगी। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु मिश्रा ने कहा कि सत्र 2020-21 में 100 छात्राओं को सायकिल प्रदान की जा रही है।

इस दौरान पूर्व सरपंच मनोहर साहू, पंच दिलीप चक्रधारी, पंच विद्यालय  के व्याख्याता प्रवीण शर्मा, चंद्राजी कुर्रे, विनोद कुमार साहू, गिरेंद्र कुमार बंजारे, पुनाराम यदू, योगमाया यदू, प्रियंका मिश्रा, कावेरी कोशले, आभा व्यास, तनु वर्मा, संध्या वर्मा, जितेंद्र  मिश्रा, बल्देव वैष्णव व सरोज पड़ाव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news