बलौदा बाजार

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत-गौरीशंकर
14-Mar-2021 7:09 PM
 पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत-गौरीशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मंडल लवन की आवश्यक बैठक शुक्रवार को अग्रवाल कॉम्प्लेक्स लवन में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा गौरीशंकर अग्रवाल उपस्थित रहे।

अन्य अतिथियों में जिले के सह प्रभारी अशोक पांडेय , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव, मंडल प्रभारी विजय केसरवानी , सह प्रभारी सुनीता वर्मा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। सभी नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं से पार्टी की अपेक्षा है कि जिस ध्येय से उनकी नियुक्ति पार्टी संगठन ने विभिन्न पदों पर की है उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए आप सब पार्टी  को मजबूत करेंगे।आने वाले समय में जब हम चुनावों की ओर अग्रसर होंगे तब हमारी यह तैयारी संगठन के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 जिले के सह प्रभारी अशोक पांडे ने कहा कि आप सभी पार्टी के हाथ-पैर  हैं। आपकी गतिविधि ही पार्टी की भविष्य में भूमिका तय करेगी। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने घर के दरवाजे पर अपने पद नाम की पट्टिका लगाएं जिससे उस क्षेत्र में उसकी पहचान स्थापित हो।

बैठक में मंडल प्रभारी विजय केसरवानी एवं मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने भी संबोधित किया।

 बैठक का संचालन जिला महामंत्री भाजयुमो प्रशांत यादव एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री हेमंत साहू ने किया।

 बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  अनुसूचित जाति भुलाऊँराम डहरिया, डॉ रमैया लाल यादव, जीवन लाल साहू , हीरा लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र दास मानिकपुरी, एस कुमार धीवर, भोजराम पटेल, अंजोर पैकरा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो अनुपम बाजपेयी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामलाल कुर्रे , किसान मोर्चा अध्यक्ष रमनसाहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय गोयल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन साहू ,  अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंसीलाल चेलक, अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री जितेंद्र पैकरा, महिला मोर्चा जिला सदस्य कमलेश्वरी मानिकपुरी, अध्यक्ष महिला मोर्चा त्रिवेणी मानिकपुरी , जिला सदस्य रानी यादव, कामता दास मानिकपुरी, रामनाथ यादव, विकास अग्रवाल, गायेश्वर साहू , सर्वेन्द्र साहू, सुमन्त साहू रामानंद डौण्डिया , प्रेम लाल साहू , घुराउराम वर्मा, कोषाध्यक्ष हर प्रसाद साहू , केशव प्रसाद साहू, विकास तिवारी, विवेक मानिकपुरी, दिनेश कश्यप, फुलसाय साहू, छबि लाल देवांगन, उत्तर कुमार टंडन, संध्या राजेत्री , किरण घृतलहरे, गोविंद घृतलहरे , रुकमणी, बिजरतन लोधी , परमानंद वर्मा, देव चरण वर्मा, गोविंद भाई, परदेसी निषाद, अजय , रवि निषाद, कृष्ण कुमार साहू, ज्योति वर्मा, महेंद्र साहू, शिवकुमार गिलहरी, शिव कुमार साय, मनोहर बंदे, कल्याण सागर वर्मा, महेश ध्रुव, रोहित साहू , महेंद्र जायसवाल, अशोक कुर्रे , इतवारी पटेल, धनसाय साहू,  भारत रजक, नंदा पटेल, महा सिंह यादव ,चंदराम्र वर्मा, बुद्धेश्वर पैकरा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news