बलौदा बाजार

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू
15-Mar-2021 4:39 PM
 कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 मार्च।
बलौदाबाजार शहर के दशहरा मैदान स्थित क्लब कांपलेक्स से भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हो गई। 
रविवार को जल यात्रा पंचांग पूजन, आचार्य वर्णन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना के बाद मुख्य आयोजन सोमवार की सुबह गणेश पूजन से शुरू शुरू हुई। सोमवार को वेदी पीठों पर देवताओं का आह्वान, स्थापन पूजन कर यज्ञ आरंभ किया गया। देवी कथा व वैदिक शास्त्रों पर आधारित कथा का वाचन किया गया।

रविवार को बड़ी तादाद में महिला व पुरुष श्रद्घालुओं ने शोभायात्रा निकाली। कलश महायज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पिपरहा तालाब पहुंची जहां कलश में पवित्र जल भरा गया। यहां से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्घालु वापस आयोजन स्थल क्लब कांप्लेक्स पहुंचे। जहां विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। इस कलश यात्रा को जगह-जगह भक्ता लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद सविता प्रदीप साहू ने कलश रखी महिलाओं को ठंडा पेयजल पिलाया। वहीं नेहरू चौक में व्यापारी संघ ने इस कलश यात्रा पर पुष्प की पंखुड़ी बिखेरी।

इस महायज्ञ के यज्ञ आचार्य पंडित द्वारका प्रसाद शास्त्री व भजनकर्ता में सवर्ज्ञा अवस्थी भिलाई हैं। 15 व 16 मार्च को शिरोमणि सिंह कुशवाहा राज्य महर्षि मानस केसरी, 17 से 18 मार्च पंडित अशोक शास्त्री, 19 मार्च वसुधा देवी श्री धाम वृंदावन 20 व 21 मार्च व बृजेश्वरी मानस कोकिला 23 व 22 मार्च को अपने भजन से भक्तों का अमृत पान अपने भक्तों को देंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य जजमान पंडित अशोक तिवारी हैं

आयोजक समिति के सदस्य श्याम केसरवानी ने बताया कि दस दिवसीय होने इस सत चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन प्रात: 8 से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 1 से 3 बजे तक कथा वाचक कथा करेंगे। दोपहर 3.30 से सायं तक पुन: यज्ञ होगा, यज्ञ के बाद संध्या भजन, आरती की जाएगाी
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news