गरियाबंद

भाजयुमो की सूची जारी, नगर के युवाओं को मिली जिम्मेदारी
18-Mar-2021 5:29 PM
भाजयुमो की सूची जारी, नगर के युवाओं को मिली जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 मार्च।
प्रदेश भाजयुमो ने एक बार फिर नवापारा के युवाओ में भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण पदों पर नवापारा भाजयुमो में नियुक्ति दी है। जिसमें नवापारा से आने वाले मुकुंद मेश्राम को रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार नगर के युवा श्रेणिक जैन को कोषाध्यक्ष, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू को सोशल मीडिया प्रभारी, नागेंद्र वर्मा को नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सौरभ (सिंटू) जैन को महामंत्री, कोमल साहू को जिला कार्यकारिणी सदस्य व कोणिका सिंह को कन्या शक्ति संयोजिका मंडल प्रमुख बनाया गया है।

सभी कार्यकर्ताओ की नियुक्ति प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप की सहमति से रायपुर जिला ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष संचित तिवारी द्वारा किया गया। अपने नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की बात कही। 

साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में वापस बीजेपी की सरकार लाने का प्रण लिया। 
भाजयुमो में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला धु्रव, जनपद सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संगीता शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्टिर चंद्राकर, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महामंत्री नवल साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, परदेशी राम साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, योगेंद्र कंसारी, रवि साहू, ओमकुमारी साहू, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, अनिता देवांगन, पदमिनी सोनी, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी, रूपेंद्र चंद्राकर, डॉ. फुलजी साहू, साधना सौरज, धनमति साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, नंदिनी साहू, संतोषी कंसारी, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष संजय साहू, मनीष देवांगन, संजीव सोनी, उपसरपंच मानिकचौरी हितेश मंडई, उपसरपंच पारागांव अप्पू सोनकर, तुकाराम साहू, किशन साहू, राजू रजक, कैलाश तिवारी, कैलाश देवांगन, प्रितेश साहू, रामेश्वर देवांगन, संजय साहू, महामंत्री नवल साहू, मानिकचौरी सरपंच बुधेश्वर साहू, पूर्व सरपंच हेमलता साहू, किशन साहू, किशोर देवांगन, मुकेश साहू, चुम्मन साहू, दुलेश्वर साहू, अखिलेश ठाकुर, मनीष चौधरी, अजित चौधरी, टिंकू सोनी, किसन साहू, राजू रजक, हितेश मंडई, कैलाश तिवारी, धीरज साहू, मनीष देवांगन, रेशम सिंग हुंदल, इंद्रजीत ठाकुर, गोपाल साहू, प्रतीक जैन, वीरेन्द्र साहू, रोहित जैन, अनुज राजपूत, प्रतीक शर्मा व सचिन सचदेव सहित बड़ी संख्या में नगर भाजयुमो व भाजपा मंडल व महिला मोर्च के सदस्यों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news