दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 22 मार्च। आज स्कार्पियो और बाइक की भिडं़त होने से बाइक सवार तीन घायल हो गए। स्कार्पियो वाहन चालक ने ही पुलिस को सूचना करते हुए घायलों को अपोलो अस्पताल लाया।
पुलिस थाना किरंदुल से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च को बचेली से किरंदुल जाने वाली मार्ग पर पांच मूर्ति नाला के आगे श्मशान घाट के पास मोड़ पर दुपिहया वाहन क्रं. सीजी 18 एन 3547 में तीन सवार थे। धनंजय सोनानी बाइक चला रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो वाहन सीजी 17 केपी 5016 के साथ टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। स्कार्पियो वाहन चालक रवि ने पुलिस को सूचित करते हुए तीनों को अपोलो अस्पताल लाया। बाईक में सवार तीनों रिश्तेदार है, चालक धनंजय के अलावा 16 वर्षीय निशा सोनानी, 55 वर्षीय माता सवार थीं। बचेली से किरंदुल के सुकुरू कैंप जा रहे थे। वहीं स्कार्पियो जगदलपुर की जो किरंदुल से जगदलपुर की ओर जा रही थी। भिडं़त में स्कार्पियो व बाईक दोनों वाहनों की सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। स्कार्पियो जगदलपुर का है, जो किरंदुल बीएसएनएल कार्यालय में सेवा में है। किरंदुल पुलिस घटना की जांच कर रही है।