गरियाबंद

कोरोना योद्धाओं का सम्मान
01-Jun-2021 5:28 PM
कोरोना योद्धाओं का सम्मान

नवापारा-राजिम, 1 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियो के साथ 7 वर्ष सफलता पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा मंडल नवापारा द्वारा शक्ति केंद्र पटेवा एवं चिपरीडीह में मास्क, दस्तना व कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र वितरण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेष महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र कंसारी, टी. आर वर्मा, तनु मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, सरपंच क्षमता साहू मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के 7 साल पूरे हो चुके हैं और आज दूसरी पारी के 2 वर्ष हो चुके हैं। जिसको लेकर संपूर्ण देश में सेवा ही संगठन अभियान चलाया जा रहा है। 

मौके पर मिथलेश साहू, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चेतन साहू, राजू रजक, दूजा साहू, हेमचंद साहू, संतोष साहू, चंद्रशेखर साहू, अशोक साहू, भारत साहू, बसन्त साहू, सुरेश साहू, कुम्हार साहू, सेवक साहू, देवनाथ साहू, मेघनाथ साहू एवं भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवसी शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news