दन्तेवाड़ा

स्कूलों में रोपे पौधे
05-Jun-2021 8:31 PM
स्कूलों में रोपे पौधे

बचेली, 5 जून।  हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। इस दिवस के उपलक्ष्य में धूमकुडिय़ा उरांव आदिवासी युवा संगठन जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा यूनिट के सदस्यों द्वारा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के महत्व और उद्देश्य को समझाने के लिए बचेली और किरंदुल के विभिन्न स्कूलों में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में डी. एन.के.-2 स्कूल की प्रधान अध्यापिका ममता सिन्हा, सह अध्यापिका अर्चना कुजूर, कन्या आश्रम, पीना बचेली की हॉस्टल अध्यक्षिका सुनीता नेताम, सह अध्यापिका अंजु बारा, प्राथमिक शाला पाढ़ापुर संकुल-दुगेली की अध्यापिका अनिस्ता तिर्की, गवर्नमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल, विदया नगर, किरंदुल प्रधान अध्यापक राजेन्द्र सिंह चौहान, सह अध्यापिका मंगरिटा टोप्पो, प्रकाश विद्यालय स्कूल, प्रधान अध्यापक  फिलिप सभी ने भाग लिया।  साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धूमकुडिय़ा उरांव आदिवासी युवा संगठन जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा यूनिट के सदस्य प्रशांत तिर्की, संजय एक्का,  नेहा लकड़ा आदि ने सहयोग दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news