गरियाबंद

मानसिक प्रदूषण से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है-डॉ.शुक्ल
06-Jun-2021 7:04 PM
मानसिक प्रदूषण से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है-डॉ.शुक्ल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 6 जून। आईएसबीएम विवि में विज्ञान क्लब एवं विज्ञान अध्ययनशाला के तत्वावधान में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर चलो प्रकृति की ओर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.शिव वरण शुक्ल,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि मनुष्य अपने भौतिक सुख सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए लगातार प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है। एक प्रकार से मनुष्य का मानसिक प्रदूषण हो चुका है, हम अपने वर्तमान को सुखमय बनाने के लिए आने वाले भविष्य को संकट में डाल रहे हैं।

विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने अतिथियों  का स्वागत करते हुए  बताया कि हम किस तरह से पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं,साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखना आवश्यक है। पर्यावरण मे सभी जीव जंतुओं एवं वनस्पतियों के लिए सामान स्थान है, हमें अतिक्रमण से बचना चाहिए। विवि के कुलपति डॉ. आनंद महालवर ने   बताया कि मानव  और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय  के डीन डॉ. एन. के. स्वामी ने पर्यावरण के महत्व और पर्यावरण से संबंधित संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों पर  महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें भूतकाल की ओर देखना चाहिए कि कैसे हम पुन: अपने को प्रकृति से जोड़ सके। उन उपायों पर जोर देने की आवश्यकता है कि जिससे प्राकृतिक संतुलन स्थापित हो सके।

डॉ. भूपेंद्र साहू, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष कला एवं मानविकी संकाय ने व्याख्यान का सार बताते हुए कहा कि किस प्रकार से हम आधुनिकता के मद में हम प्रकृति से दूर हो रहे है जिसका दुष्परिणाम हमारे  दैनिक जीवन में प्राकृतिक  आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। विश्व विद्यालय के सहायक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवम् साइंस क्लब प्रभारी गोकुल साहू ने बताया कि विश्व विद्यालय में पिछले 3साल से विज्ञान क्लब से माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हंै साथ ही लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाना है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय कुलाधिपति डॉ. विनय अग्रवाल ने बधाई दी  एवं भविष्य में ऐसे आयोजन के लिए संदेश प्रेषित किया।  कार्यक्रम का सफल  संचालन प्रो. आर के देशमुख ने किया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष सोहन लाल साहू के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।  कार्यक्रम में बड़ी  संख्या में प्राध्यापक और  विद्यार्थी उपस्थित थे।  सफल आयोजन में प्रो.दिपेश निषाद ने तकनीकी सहयोग किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news