गरियाबंद

कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
19-Jun-2021 2:05 PM
कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पत्र में निजी व पारिवारिक कारणों का उल्लेख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 19 जून।
आज गरियाबंद के कांग्रेस  शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा एवं  महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ललिता सिन्हा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। दोनों पति-पत्नी हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नाम जारी पत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष  दिलीप सिन्हा व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलो देवी नेताम को जारी पत्र में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ललिता सिन्हा ने निजी व पारिवारिक कारणों का उल्लेख करते हुए पद से इस्तीफा दिया।

दिलीप सिन्हा ने कहा, अपने पारिवारिक निजी कारणों के चलते मैंने इस्तीफ़ा दिया है। आज भी मैं कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था रखता हूँ। वहीं ललिता सिन्हा ने कहा, मंै आज भी कांग्रेस में हूँ, मैंने केवल अपने पदेन दायित्व से ही इस्तीफ़ा दिया है।

नगर के राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टी में लंबे समय से जुड़े कर्मठ कार्यकताओं को तवज्जो देने के बजाय आजकल बड़े नेता व हाल ही में जुड़े एवं नए कार्यकर्ताओं को बड़े-बड़े संगठन के पद पर आसीन कर रहे हंै और उन्हें तवज्जो देने में लगे हैं। यही कारण है कि गरियाबंद जिले में विगत कुछ दिनों में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी त्यागपत्र देते दिख रहे है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि संगठन से जुड़े कार्यकताओं की समस्याओं को जानें और जल्द से जल्द वार्तालाप करके निराकरण करने का यथासंभव प्रयास किया जाना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news