गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 जुलाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में आरंग विधानसभा बाराडेरा में वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आरंग नवीन मार्कंडेय ने अपने जन्मदिन को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के स्वरूप में मनाकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मार्कंडेय ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी चिंतक होने के साथ महान शिक्षाविद् भी थे अपने पूर्ण जीवनकाल में राजनीति के बजाय शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया। कहा कि देश की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों में स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम भारतीयों के दिल मे सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री मार्कण्डेय ने डॉ. मुखर्जी को याद कर उनके संघर्षों एवं बताए मार्ग में चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंतधर बांधे, बलिराम सांडे प्रदेश मंत्री अजा. मोर्चा, अरविंद प्रहरे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, चंद्रकुमार पाटिल, अशोक बंजारे जिला महामंत्री, लौटन गिलहरे, अखिलेश्वर मारकंडे, बरातूराम कुर्रे, लुकराम बघेल मंडल अध्यक्ष तिल्दा, कृति बघेल, मेघराज जिला मंत्री, जितेंद्र जटवार, भूपेश साहू, मुकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, चेतन टंडन, अर्जुन सिन्हा, उमेश साहू, रवि आर्य, महावीर वर्मा, गजेंद्र यादव, शशांक वर्मा, रवि शंकर, राजा, अखंड उपाध्याय, फलेश देश लहरे, बल्लू कुर्रे आदि उपस्थित थे।