गरियाबंद

कृष्णा माटीकला बोर्ड सदस्य मनोनीत, समाज ने जताया आभार
18-Jul-2021 6:30 PM
कृष्णा माटीकला बोर्ड सदस्य मनोनीत, समाज ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 जुलाई।
प्रदेश सरकार के बहुप्रतिक्षित निगम मंडल की सूची में अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा कुम्हार समाज के वरिष्ठ नवागॉव (ल) निवासी कृष्णा चक्रधारी को माटी कला बोर्ड में सदस्य मनोनीत करने पर समाज में मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार जताया है। 

समाज के जिलाध्यक्ष कोमल चक्रधारी के उपस्थिति में विधायक धनेन्द्र साहू के कार्यालय में आयोजित जन दर्शन में पहुंचकर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। जिलाध्यक्ष कोमल चक्रधारी ने विधायक धनेन्द्र साहू के इस प्रयास को पूरा चक्रधारी (कुम्भकार) समाज के प्रति उनका सम्मान बताया। 

विधायक श्रीसाहू हमेशा से क्षेत्र के सभी समाजो का सम्मान और उनके उत्तरोत्तर विकास के लिए तत्पर रहते है। कृष्णा चक्रधारी के माटी कला बोर्ड में सदस्य के रूप में मनोनयन समाज ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान है। विधायक श्रीसाहू के आशीर्वाद के लिए पूरा समाज उनके प्रति आभारी रहेंगे। उक्त अवसर पर रतिराम साहू, ग्राम सरपंच भागवत साहू, चन्द्रहास साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, खगेश साहू, सेवक राम साहू, गैन्दलाल साहू, गोविन्द ध्रुव, घनाराम साहू एवं चक्रधारी समाज से अश्वनी चक्रधारी, किसुन चक्रधारी, पंचु चक्रधारी, संजय चक्रधारी त्रिलोक चक्रधारी, नंदकुमार चक्रधारी, योगेश्वर चक्रधारी, गोपाल चक्रधारी, उमेश चक्रधारी, अशोक चक्रधारी, संतोष चक्रधारी (पंच), नरेशु चक्रधारी, जीवन लाल चक्रधारी, तिजूराम चक्रधारी, दानी राम साहू, पवन सेन, पीलूराम ध्रुव, हृदय सिन्हा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरधारी साहू, विद्याभुषण सोनवानी, महामंत्री रानु राठी, सुनील कौशल, मुरारी वैष्णव, प्रमोद मिश्रा, सपन पाण्डेय, विमल साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष शशी प्रकाश साहू शैलेन्द्र यादव, राकेश बघेल आदि उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news