सामान्य ज्ञान

हजारीबाग अभयारण्य
19-May-2021 12:55 PM
हजारीबाग अभयारण्य

झारखंड के शहर हज़ारीबाग़ में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से एक हजारीबाग अभयारण्य है।  पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण-पश्चिमी झारखंड राज्य में पटना - रांची मुख्य मार्ग पर हज़ारीबाग़ नगर से 18 किमी दूर स्थित है।
हज़ारीबाग़ अभयारण्य संरक्षित क्षेत्र है। हज़ारीबाग़ में पर्यटक वन्यजीव अभयारण्य की सैर कर सकते हैं।  1955 में स्थापित यह अभयारण्य 186 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। यह बहुत विशाल और ख़ूबसूरत है। अपनी ख़ूबसूरती के लिए इसे पूरे विश्व में जाना जाता है।
यहां पर पर्यटक विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को देख सकते हैं।  इस अभयारण्य में साल (शोरिया रोबस्टा) के घने जंगल से ढकी पहाडिय़ां हैं, जिनमें बाघ, तेंदुआ, रीछ, काला भालू, हिरन, जंगली सूअर, लकड़बग्घा, मोर, लाल जंगली मुगऱ्ी और हरे कबूतर रहते हैं।  इस अभयारण्य को पक्की सडक़ें से जुड़ी दर्शक - मीनारों से देखा जा सकता है।  यहां कई लवण लेविकाओं का निर्माण भी किया गया है। यहां घूमने के लिए अप्रैल-जुलाई का समय आदर्श है क्योंकि इस समय इसकी हरियाली कई गुना बढ़ जाती है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news