सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 30 दिसंबर
30-Dec-2021 10:37 AM
हर दिन हॉट सीट- 30 दिसंबर

1. भ्रष्टïाचार की रोकथाम के लिए संथानम समिति का गठन किस वर्ष में किया गया?

(अ) 1961 (ब) 1964 (स) 1963 (द) 1962

2. बंदी प्रत्यक्षीकरण का अर्थ क्या है?

(अ) शारीरिक रूप से उपस्थित करना (ब) आदेश देना (स) रोक लगाना (द) इनमें से कोई नहीं

3. कानून के शासन की प्रणाली किसके  द्वारा प्रतिपादित की गई?

(अ) ए.वी. डायसी के द्वारा (ब) लोवेल के द्वारा  (स) डब्ल्यू. एफ. विलोबी के द्वारा (द) एच. फाइनर के द्वारा

4. सदन में प्रश्नकाल के पश्चात पूछे गए मौखिक प्रश्न को कहा जाता है?

(अ) अनुपूरक प्रश्न (ब) अल्प सूचना प्रश्न (स) तारांकित प्रश्न (द) अतारांकित प्रश्न

5. मारियाना खाई कहां स्थित है?

(अ) अंध महासागर में (ब) प्रशांत महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) आर्कटिक महासागर में

6. मानव हृदय में कितने वाल्ब सैट्स होते हैं?

(अ) चार (ब) तीन (स) दो (द) एक

7. महासागरों के जलवाले भाग में तटीय भाग, जो रचना के अनुसार महाद्वीपों के मुख्य भू-भाग में पड़ता है, को क्या कहते हैं?

(अ) स्थल संयाजक (ब) महासागरीय कटक (स) महाद्वीपीय शेल्फ (द) महाद्वीपीय ढलान

8. एनेमोमीटर क्या मापने के काम आता है?

(अ) पवन की दिशा (ब) पवन का वेग (स) दाब की प्रवणता (द) पवन की गति और समय

9. गाडगिल नियम किस आवंटन के संदर्भ में है?

(अ) राज्यों के बीच कर लाभ (ब) राज्यों के बीच बाजार कर्मचारी (स) केंद्र और राज्यों के बीच विदेश सहायता (द) राज्यों को केंद्रीय योजना सहायता

10. भारत में केंद्र सरकार की कर आय के दो सबसे बड़े स्रोत क्या हैं?

 (अ) केंद्रीय उत्पाद कर व निगम कर (ब) तट कर व निगम कर (स) केंद्रीय उत्पाद कर व तट कर (द) तट कर व आय कर

11. संवैधानिक उपचारों के अधिकार को किसने संविधान का हृदय एवं आत्मा की संज्ञा प्रदान की है?

(अ) गजेंद्र गडकर (ब) बी. आर. अंबेडकर (स) पंडित जवाहरलाल नेहरू (द) राजेंद्र प्रसाद

12. केंद्र- राज्य संबंध का उल्लेख  संविधान की किस अनुसूची में है?

(अ) सातवीं (ब) आठवीं (स) छठवीं (द) नौवीं

13. कोलकाता में गरीबों एवं निराश्रितों की सेवा के लिए मदर टेरेसा ने किस संस्था की स्थापना की थी?

(अ) वेलफेयर सोसाइटी (ब) वेलफेयर एवं चेरिटी सोसाइटी (स) मिशनरीज वेलफेयर सोसाइटी (द) मिशनरीज ऑफ चेरिटी

14. धान में खैरा नामक बीमारी निम्नलिखित में से किस तत्व की कमी में होती है?

(अ) नत्रजन (ब) फॉस्फोरस (स) पोटाश (द) जस्ता

15. पर्यावरण प्रदूषण के निम्नलिखित क्या प्रभाव हैं?

(अ) धरातल पर पहुंचने वाले सूर्य के प्रकाश की मात्रा को कम करता है (ब) कोहरे में वृद्घि होती है (स) वातावरण के तापीय गुणों को परिवर्तित कर देता है (द) उपर्युक्त सभी

16. अंतर उष्णीय मिलन कटिबंध (आई.टी.सी.जेड.) कहां स्थित है?

(अ) धु्रवीय क्षेत्र (ब) विषुवत् रेखीय क्षेत्र (स) शीतोष्ण क्षेत्र (द) उपोष्ण क्षेत्र

17. पौधों पर कैल्शियम की कमी के लक्षण सर्वप्रथम कहां दिखाई देते हैं?

(अ) निचली पत्तियों पर (ब) मध्य की पत्तियों पर (स) शीर्ष की पत्तियों पर (द) सभी पत्तियों पर

18. स्वयं सहायता समूह का गठन किस  उद्देश्य से हुआ है?

(अ) मितव्ययी बनाने हेतु (ब) आर्थिक साधनों को बढ़ाने हेतु (स) लघु उद्योग को चलाने हेतु (द) समुदाय के सामाजिक- आर्थिक नेतृत्व को मजबूत करने हेतु

19. भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

(अ) भारत के राष्टï्रपति द्वारा (ब) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा (स) लोकसभा अध्यक्ष द्वारा (द) राज्यसभा अध्यक्ष द्वारा

20. निम्न करों में से कौन सा एक कर संघ द्वारा लगाया तथा वसूला जाता है, किंतु संघ तथा राज्यों में बांटा जाता है?

(अ) कार्पोरेशन कर (ब) कृषि आय के अतिरिक्त आय पर कर (स) रेलवे किराए तथा माल भाड़े पर (द) कस्टम

21. स्वावलंबन योजना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की पूर्ति करती है?

(अ) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार (ब) शहरी महिलाओं को रोजगार (स) विकलांग व्यक्तियों को रोजगार (द) महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना

22. निम्नलिखित राज्यों में से किसकी सर्वाधिक लंबी तटरेखा कौन सी है?

(अ) गुजरात (ब) महाराष्टï्र (स) केरल (द) तमिलनाडु

23. रोग प्रतिकारकों को उत्पन्न करने वाला सेल कौन सा है?

(अ) रेड ब्लड सेल (ब) न्यूट्रोफिल (स) लिम्फोसाइट (द) प्लेटलेट

24. समुद्र में डूबी वस्तु का पता लगाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

(अ) सोनार (ब) रेडार (स) लेसर (द) मेसर

25. गुलाबी कीट किस फसल को नुकसान पहुंचाते हैं?

(अ) सरसों का (ब) कपास का (स) चना का (द) भिंडी का

26. इंफ्रारैड थर्मामीटर से क्या नापा जाता है?

(अ) भूमि का तापक्रम (ब) हवा का तापक्रम (स) फसल के अंदर का तापक्रम (द) पानी का तापक्रम

-----------

सही जवाब-1.(द)1962, 2.(अ)शारीरिक रूप से उपस्थित करना, 3.(अ) ए.वी. डायसी के द्वारा, 4.(स) तारांकित प्रश्न, 5.(ब) प्रशांत महासागर में, 6.(स) दो, 7. (स) महाद्वीपीय शेल्फ, 8.(ब) पवन का वेग, 9.(द)राज्यों को केंद्रीय योजना सहायता, 10.(अ) केंद्रीय उत्पाद कर व निगम कर, 11.(ब) बी. आर. अंबेडकर, 12.(अ)सातवीं, 13.(द) मिशनरीज ऑफ चेरिटी, 14.(द) जस्ता, 15.(द) उपर्युक्त सभी, 16.(द) उपोष्ण क्षेत्र, 17.(स) शीर्ष की पत्तियों पर, 18.(द) समुदाय के सामाजिक- आर्थिक नेतृत्व को मजबूत करने हेतु, 19.(स) लोकसभा अध्यक्ष द्वारा, 20.(ब) कृषि आय के अतिरिक्त आय पर कर,  21.(द) महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना, 22.(अ) गुजरात, 23.(स) लिम्फोसाइट, 24.(अ) सोनार, 25.(ब) कपास का, 26.(स) फसल के अंदर का तापक्रम।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news