सामान्य ज्ञान

सबसे गर्म क्षुद्र तारा
06-Jan-2022 12:24 PM
सबसे गर्म क्षुद्र तारा

जर्मनी और अमरीका के खगोल वैज्ञानिकों ने ब्रह्मïांड के सबसे गर्म, श्वेत और क्षुद्र तारे की खोज की है। इस श्वेत बौने तारे का नाम केबीडी 0005, 5106 नाम दिया गया है।
नासा के सुदूर अल्ट्रावायलेट  स्पेक्ट्रोस्कोपिक एक्सप्लोरर (फ्यूज) की सहायता से यह खोज हुई है। इसकी सतह का तापमान दो लाख डिग्री केल्विन से अधिक होने के कारण इसे ब्रह्मïांड  का सबसे  गर्म तारा माना गया है। इसका ईंधन समाप्ति की ओर है।  इसलिए अत्यधिक ताप  के  कारण वह सफेद नजर आ रहा है।

इतने अधिक ताप के कारण केपीडी का फोटोस्पेयर , अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रम में भी उत्सर्जन रेखाओं और दिखाता है। जो अब तक किसी तारे में नहीं देखी गई है। अब तक एक लाख केल्विन  ताप वाले तारे को ही देखा गया था। इसका आकार बहुत छोटा होने के कारण अभी तक इसकी खोज नहीं हो पाई थी। इसका वायुमंडल हीलियम से बना है और सौर मानकों से दस दुना अधिक कैल्सियम की मौजूदगी के साथ , वायुमंडल में हीलियम का आधिक्य, एक ऐसी रासायनिक संरचना तैयार करती है ,  जिसकी कल्पना तारों की उत्पत्ति संबंधी मॉडलों में आज तक नहीं हुई।

मेमोर ऑफ वल्र्ड रजिस्टर
 संयुक्त राष्टï्र संघ शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा विश्व के दुर्लभ अभिलेखों, पाण्डुलिपियोंं को विश्व धरोहर के रूप में जिस रजिस्टर में अंकित किया गया है , उसे मेमेरी ऑफ वल्र्ड रजिस्टर का नाम दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news