सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 जनवरी
07-Jan-2022 9:31 AM
  हर दिन हॉट सीट 7  जनवरी

1. सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?

(अ) एस्ट्रोमीटर (ब) के्रस्कोग्राफ (स) एक्टिओमीटर (द) बैरोमीटर

2. एक उड़ते हुए चक्के की प्रति सेकंड घूर्णन किससे मापी जाती है?

(अ) बैरोमीटर (ब) एनीमोमीटर (स) हाइग्रोमीटर (द) स्ट्रोबोस्कोप

3. रडार का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

(अ) प्रकाश तरंगों द्वारा वस्तुओं का पता लगाने में (ब) ध्वनि तरंगों को परावर्तित कर वस्तुओं का पता लगाने में (स) रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में (द) वर्षा करने वाले बादलों का पीछा करने में

4. साइक्लोट्रोन एक ऐसी युक्ति है, जो?

(अ) आवेशित कणों को ऊर्जा प्रदान करती है (ब) वाहनों की गति मापती है (स) द्विआयामी तस्वीर लेती है (द) जलवाष्प की मात्रा ज्ञात करती है

5. ध्वनि की तीव्रता की मापने वाला यंत्र कौन सा है?

(अ) क्रोनोमीटर (ब) एनिमोमीटर (स) ऑडियोफोन (द) ऑडियोमीटर

6. फैदोमीटर द्वारा क्या मापा जाता है?

(अ) समुद्र की गहराई (ब) समुद्र की दिशा (स) भूकंप की तीव्रता (द) इनमें से कोई नहीं

7. इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?

(अ) डॉ. अलान एम. टूरिग (ब) कार्ल बेन्ज (स) थॉमस अल्वा एडीसन (द) एडवर्ड टेलर

8. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?

(अ) तापमान को मापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना

9. एक माइक्रोन किसके बराबर होता है?

(अ) 100 मिमी (ब) 1000 मिमी (स) 0.01 मिमी (द) 0.001 मिमी

10. एक किलोग्राम राशि का वजन कितना होता है?

(अ) 1 न्यूटन (ब) 10 न्यूटन (स) 9.8 न्यूटन (द) 9 न्यूटन

11. विश्व की सबसे लंबी दरार घाटी किस महाद्वीप में स्थित है?

(अ) आस्ट्रेलिया (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द) 

12. उत्तर वैदिक काल में किस प्रकार के वस्त्र बनते थे?

(अ) केवल सूती (ब) सूती और ऊनी (स) सूती और रेशमी (द) सूती, रेशमी और ऊनी

13. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?

(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको

14. ज्वालामुखी से बाहर को निकलने वाला लावा यदि मुख के ऊपर जम जाता है?

(अ) शंकु (ब) गुम्बद (स) केल्डेरा (द) ज्वालामुखी पठार

15. कौन सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है?

(अ) बृहस्पति (ब) शुक्र (स) यूरेनस (द) वरुण

16. सार्स(स््रक्रस्)क्या है?

(अ) संगठन (ब) विषाणु जनित रोग (स) युद्धपोत (द) संचार प्रणाली

17. खसरा निम्नलिखित संक्रमण के कारण होता है?

(अ) विषाणु (ब) जीवाणु (स) कवक (द) शैवाल

18. शरद ऋतु में पत्तियां शाखाओं से टूटकर नीचे गिर जाती है?

(अ) दिन के काल के कम हो जाने के कारण (ब) विलगन परत के निर्माण के कारण (स) वायुमंडलीय तापमान के गिरने के कारण (द) वायुमंडलीय दाब के गिरने के कारण

19. भारत में लाल कुर्ती आंदोलन का उद्देश्य क्या था?

(अ) ब्रिटिशों को भारत से उखाड़ फेंकना (ब) कम्युनिस्ट संगठनों की गतिविधियों का विस्तार (स) ट्रेड यूनियन गतिविधियों का विस्तार  (द) उक्त सभी

20. गांधी इरविन वार्ता का प्रावधान किसके द्वारा सफल हो सका?

(अ) सप्रू (ब) जयकर (स) श्रीनिवास शास्त्री (द) उपरोक्त सभी

21. किस वर्ष सुभाषचंद्र बोस जर्मनी और जापान गए?

(अ) 1939 में (ब) 1940 में (स) 1941 में (द) 1942 में

22. निम्न में से कौन सा व्यक्ति भारत में पुर्तगाली शक्ति को स्थापित करने के लिए मूलतया उत्तरदायी था?

(अ) वास्को डिगामा (ब) आल्मीडिया (स) एलबुकर्क (द) मराठे

23. फतेहपुर की कौन सी इमारत अकबर का ख्वाब कहलाती थी?

(अ) ताजमहल (ब) बुलंद दरवाजा (स) इबादत खाना (द) इनमें से कोई नहीं

24. हैवरसियन तंत्र कहां पाया जाता है?

(अ) मत्स्यों की अस्थियों में (ब) पक्षियों की अस्थियों में (स) स्तनियों की अस्थियों में (द) सरीसृपों की अस्थियों में

25. मनुष्य में लाल हरी वर्णांधता को किस रूप में जाना जाता है?

(अ) प्रोटोनोपिया के रूप में (ब) ड्यूटेरानोपिया के रूप में (स) प्रोटोनोपिया एवं ड्यूटेरानोपिया के रूप में (द) मारफेन्स सिन्ड्रोम के रूप में

26. द्वितीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(अ) कृषि और उद्योग का संतुलित विकास करना (ब) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करना (स) प्रथम पंचवर्षीय योजना के अधूरे उद्देश्यों को पूरा करना (द) अर्थव्यवस्था को स्वत: विकास की गति प्रदान करने हेतु एक प्रबल प्रयास करना

27. भारत सहायता क्लब की स्थापना किस पंचवर्षीय योजनावधि के दौरान की गई थी?

(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) पांचवीं

28. पंचवर्षीय योजना के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किसे माना जाता है?

(अ) द्वितीय योजना (ब) तृतीय योजना (स) चतुर्थ योजना  (द) पांचवीं योजना

-----

सही जवाब- 1.(स) एक्टिओमीटर, 2.(द) स्ट्रोबोस्कोप, 3.(स) रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में, 4.(अ) आवेशित कणों को ऊर्जा प्रदान करती है, 5.(द) ऑडियोमीटर, 6.(अ) समुद्र की गहराई, 7.(अ) डॉ अलान एम. टूरिग, 8.(स) तापमान को स्थिर रखना, 9.(द) 0.001 मिमी, 10.(स) 9.8 न्यूटन, 11.(ब) अफ्रीका, 12. (द) सूती, रेशमी और ऊनी, 13.(ब) जापान, 14.(ब) गुम्बद, 15.(द) वरुण, 16.(ब) विषाणु जनित रोग, 17.(अ) विषाणु, 18.(ब) विलगन परत के निर्माण के कारण, 19.(अ) ब्रिटिशों को भारत से उखाड़ फेंकना, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(स) 1941 में, 22.(स) एलबुकर्क, 23.(स) इबादत खाना, 24.(स) स्तनियों की अस्थियों में,  25.(स) प्रोटोनोपिया एवं ड्यूटेरानोपिया के रूप में, 26.(द) अर्थव्यवस्था को स्वत: विकास की गति प्रदान करने हेतु एक प्रबल प्रयास करना, 27.(अ) द्वितीय, 28.(ब) तृतीय योजना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news