सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 जनवरी
09-Jan-2022 12:13 PM
  हर दिन हॉट सीट 9 जनवरी

1. ब्राह्मण गं्रथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?

(अ) ऐतरेय ब्राह्मण (ब) शतपथ ब्राह्मण (स) गोपथ ब्राह्मण (द) पंचविश ब्राह्मण

2. गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई?

(अ) ऋग्वैदिक काल में (ब) उत्तर वैदिक काल में (स) महाकाव्य काल में (द) सूत्रकाल में

3. वैदिक युग में यव कहा जाता था?

(अ) गेहूं (ब) जौ (स) चावल (द) इनमें से कोई नहीं

4. प्राचीनतम व्याकरण अष्टाध्यायी के रचनाकार कौन हैं?

(अ) गौतम (ब) कपिल (स) पतंजलि (द) पाणिनी

5. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?

(अ) 14 (ब) 15 (स) 16 (द) 18

6. निम्नलिखित में से कौन मूलत: जल या समुद्र का देवता था?

(अ) इंद्र (ब) मित्र (स) वरुण (द) नासत्य/आश्विन

7. मनुस्मृति मुख्यतया संबंधित है?

(अ) समाज व्यवस्था से (ब) कानून से (स) अर्थशास्त्र से (द) राज्य कार्य पद्धति से

8. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?

(अ) वशिष्ठ (ब) विश्वामित्र (स) इंद्र (द) परीक्षित

9. किस भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्ष गीत बना- वंदे मातरम?

(अ) चंपारण (ब) सविनय अवज्ञा आंदोलन (स) असहयोग आंदोलन (द) स्वदेशी आंदोलन

10. राष्ट्रीय आंदोलन की अवधि में जिस घटना ने मतभेद के बीज बोये एवं अंतत: देश का विभाजन कराया, कौन सी थी?

(अ) वर्ष 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना (ब) वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन (स) गांधी जी द्वारा खिलाफत आंदोलन को समर्थन (द) विधानसभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानों का आरक्षण

11. अभिनव भारत नामक अंग्रेज विरोधी संगठन की स्थापना किसने की थी?

(अ) आर.जी. भंडारकर ने (ब) वी.डी. सावरकर ने (स) सी.आर. दास ने (द) सरदार भगत सिंह ने

12. कौन सा भारतीय स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल बना?

(अ) राजेंद्र प्रसाद (ब) सरदार पटेल (स) सी. राजगोपालचारी (द) बी. आर. अंबेडकर

13. कायदे आजम किसे कहा जाता है?

(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) भगत सिंह (स) महात्मा गांधी (द) जवाहरलाल नेहरू

14. महात्मा गांधी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गए थे?

(अ) प्रथम गोलमेज सम्मेलन (ब) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (स) तृतीय गोलमेज सम्मेलन (द) इनमें से कोई नहीं

15. असहयोग आंदोलन शुरू करने के समय भारत के वायसराय कौन थे?

(अ) लार्ड हेस्टिंग्स (ब) लार्ड कैनिंग (स) लार्ड डलहौजी (द) लार्ड चेम्सफोर्ड

16. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चर्चित पुस्तक इंडिया फार इंडियन के लेखक कौन थे?

(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) सरदार पटेल (स) चित्तरंजन दास (द) मोतीलाल नेहरू

17. जनरल डायर की हत्या किसने की थी?

(अ) भगत सिंह (ब) नाथूराम गोडसे (स) ऊधम सिंह (द) चंद्रशेखर आजाद

18. भारत के स्वदेशी आंदोलन के दौरान लिखा गया गीत-आमार सोनार बांग्ला ने बांग्लादेश को उसके स्वतंत्रता संग्राम में प्रोत्साहित किया और उसे बांग्लादेश ने राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। यह गीत किसने लिखा था?

(अ) रजनीकांत सेन (ब) द्विजेंद्र लाल राय (स) मुकुंद दास (द) रवीन्द्र नाथ टैगोर

19. गोल्डेन थ्रेशहोल्ड नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन है?

(अ) अरुणा आसफ अली (ब) एनीबेसेंट (स) सरोजनी नायडू (द) विजय लक्ष्मी पंडित

20. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को?

(अ) ब्रिटिश संसद द्वारा नामित किया गया (ब) गवर्नर जनरल द्वारा नामित किया गया (स) विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया (द) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा चुना गया

21. भारतीय संविधान के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने की थी?

(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) डॉ. बी.आर. अंबेडकर (द) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

22. भारतीय संविधान के लिए मसविदा तैयार करने वाली समिति का अध्यक्ष कौन था?

(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) जवाहरलाल नेहरू (द) डॉ. बी. आर. अंबेडकर

23. प्रथम योजना आयोग के उपाध्यक्ष कौन थे?

(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) जगजीवन राम (स) गुलजारी लाल नंदा (द) आर. के. षणमुखम शेट्टी

24. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?

(अ) प्रधानमंत्री (ब) वित्त मंत्री (स) उपराष्ट्रपति (द) इनमें से कोई नहीं

25. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्व का दर्जा दिया गया है?

(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान (ब) सुप्रीम कोर्ट के जज के समान (स) संसदीय समिति के अध्यक्ष के समान (द) भारत सरकार के सचिव के समान

26. सातवीं पंचवर्षीय योजना का प्रारूप तैयार करने का श्रेय किसे जाता है?

(अ) वी.पी. सिंह (ब) चंद्रशेखर (स) मधुलिमये (द) रामकृष्ण हेगड़े

-------------

सही जवाब- 1.(ब) शतपथ ब्राह्मण, 2.(ब) उत्तर वैदिक काल में, 3.(ब) जौ, 4.(द) पाणिनी, 5.(स) 16, 6.(स) वरुण, 7.(अ) समाज व्यवस्था से, 8.(ब) विश्वामित्र, 9.(द) स्वदेशी आंदोलन, 10.(द) विधानसभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानों का आरक्षण, 11.(ब) वी.डी. सावरकर ने, 12.(स) सी. राजगोपालचारी, 13.(अ) मोहम्मद अली जिन्ना, 14.(ब) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, 15.(द) लार्ड चेम्सफोर्ड, 16.(स) चित्तरंजन दास, 17.(स) ऊधम सिंह, 18.(द) रवीन्द्र नाथ टैगोर, 19.(स) सरोजनी नायडू, 20.(स) विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया, 21.(द) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा, 22.(द) डॉ. बी. आर. अंबेडकर, 23.(स) गुलजारी लाल नंदा, 24.(अ) प्रधानमंत्री, 25.(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान, 26.(द) रामकृष्ण हेगड़े।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news