सामान्य ज्ञान

स्पाइडर मैन की आकृति किसने बनाई?
30-Jan-2022 11:26 AM
स्पाइडर मैन की आकृति किसने बनाई?

स्पाइडर मैन एक काल्पनिक चरित्र है जिसकी कल्पना मशहूर लेखक स्टैन ली ने की थी। इसे साकार किया स्टीव डिटको  ने। स्टीव डिटको  ने बच्चों के मनोरंजन के लिए छपने वाली कॉमिक्स यानी सचित्र कथा पुस्तिकाओं के लिए स्पाइडरमैन की आकृति बनाई थी। इसे उन्होंने पहले तरह-तरह का रूप दिया और आखिरकार लाल रंग के कपड़े में मास्क पहनने वाले मकड़ी जैसे पात्र का रूप साकार हुआ।

इसकी कहानी कुछ इस तरह की है कि पीटर पार्कर नाम एक साधारण सा युवक जिसे एक रेडियोधर्मी मकड़ी काट लेती है, जिसके कारण उसमें अभूतपूर्व फुर्ती और शक्ति आ जाती है। यही नहीं वो मकड़ी की तरह दीवारों पर चढ़ सकता है और जाल बना सकता है। इसतरह से वह सुपर हीरो बन जाता है और अपराधियों के खिलाफ लड़ता है। वर्ष 2002 में इस चरित्र को लेकर

एक फिल्म भी बनी जिसके निर्माता इयन ब्राइस और लॉरा जिस्किन थे। इस फिल्म का निर्देशन सैम राएमी ने किया था।

इस सीरिज की तीसरी कड़ी हाल ही में भारत में रिलीज की गई है। अंग्रेजी, हिन्दी के अलावा इस फिल्म को पहली बार भोजपुरी बोली में डब कर पेश किया गया है, जिसे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news