सामान्य ज्ञान

श्रीलंका कब आजाद हुआ?
04-Feb-2022 11:21 AM
श्रीलंका कब आजाद हुआ?

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द श्री जोडक़र श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।

4 फऱवरी सन 1948 ईसवी को श्रीलंका को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित यह देश 16वीं शताब्दी के मध्य में पुर्तग़ाल और फिर हालैंड के अधिकार में चला गया। सन 1798 ईसवी से यह देश औपचारिक रुप से ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया। प्रथम विश्व युद्ध के आरंभिक वर्षों में इस देश में स्वतंत्रता आंदोलन आरंभ हुआ। सन 1931 में ब्रिटेन को श्रीलंका में संसद तथा प्रशासनिक परिषद के गठन पर विवश होना पड़ा किंतु उस समय तक इस देश को विदेश नीतियों में स्वावलंबन नहीं मिला था। इसी कारण इस देश की जनता का संघर्ष जारी रहा। यहां तक कि 1948 में यह देश औपचारिक रुप से स्वतंत्र हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news