सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 फरवरी
07-Feb-2022 12:13 PM
   हर दिन हॉट सीट 7 फरवरी

 1. भारत में तेलशोधक कारखाने बहुधा वृहद् बंदरगाहों के समीप संस्थापित है, क्योंकि?

(अ) तेल क्षेत्र अधिकतर तट के समीप स्थित है (ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है (स) शोधित उत्पाद बाजार से सरलता से जुड़े हैं (द) शोधित उत्पाद बाजार से सरलता से जुड़े हैं

2. जॉर्ज आकलैंड ने सर्वप्रथम भारत में 1855 ई. में किस स्थान पर जूट मिल की स्थापना की थी?

(अ) रिसरा में (ब) बजबज में (स) टीटागढ़ में (द) शिवपुर में

3. कपास उद्योग जिन कच्चे माल पर आश्रित हैं, वे हैं?

(अ) भार ह्रास मूलक (ब) भार वृद्धि मूलक (स) भार सम मूलक (द) इनमें से कोई नहीं

4. बिहार में तेलशोधक कारखाना है?

(अ) सिंहभूम में (ब) रूद्रसागर में (स) बरौनी में (द) रांची में

5. कौन सा प्रमुख उद्योग मुरी में स्थापित है?

(अ) एल्युमीनियम उद्योग (ब) तांबा उद्योग (स) इस्पात उद्योग (द) रसायन उद्योग

6. भारत में प्रथम सूती कपड़े का कारखाना कहां स्थापित हुआ था?

(अ) सूरत (ब) मुंबई (स) अहमदाबाद (द) कोयम्बटूर

7. प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहां स्थापित किया गया?

(अ) बरौनी में (ब) डिग्बोई में (स) विशाखापतनम में (द) मुंबई में

8. सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना पाया जाता है?

(अ) पोरबंदर (ब) जामनगर (स) अहमदाबाद (द) सूरत

9. भारत का प्रथम स्टील प्रोजेक्ट शहर स्थापित किया गया?

(अ) भिलाई (ब) कोलकाता (स) जमशेदपुर (द) बोकारो

10. पिम्परी क्षेत्र किससे संबंधित है?

(अ) इस्पात उद्योग (ब) कागज उद्योग (स) खाद उद्योग (द) पेंसिल उद्योग

11. निम्न में से कौन सा बंदरगाह नगर है?

(अ) धारवाड़ (ब) हुबली (स) बेंगलुरु (द) मेंगलुरु

12. राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान संस्थान (राजीव गांधी नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट) किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?

(अ) कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) उड़ीसा

13. भारत का 40 प्रतिशत सडक़ परिवहन होता है?

(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से (ब) राजकीय मार्ग से (स) जिला मार्ग से (द) ग्रामीण सडक़ों से

14. गोंड जनजाति का निवास क्षेत्र है?

(अ) केरल (ब) हिमाचल प्रदेश (स) आंध्र प्रदेश (द) त्रिपुरा

15. निम्नलिखित में से किस राज्य में मुख्यत: कुकी जनजाति मुख्यत: निवास करती है?

(अ) मणिपुर (ब) नगालैंड (स) अरुणाचल प्रदेश (द) मिजोरम

16. निम्नलिखित मे ंसे कौन जनजाति मौसमी प्रवास से संबंधित है?

(अ) थारू (ब) भोटिया (स) जौनसारी (द) भोक्सा

17. चेन्चू जनजाति किस प्रदेश के निवासी है?

(अ) मध्यप्रदेश (ब) आंध्र प्रदेश (स) झारखंड (द) राजस्थान

18. रागिनी देवी किस शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित है?

(अ)भरतनाट्यम (ब) कुचिपुड़ी (स) मोहिनीअट्टम (द) कथकली

19. भारतीय शिवाजी किस शैली के नृत्य के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) कथकली (ब) भरतनाट्यम (स) मोहिनीअट्टम (द) ओडिसी

20. बिम्बावती देवी किस प्रकार के नृत्य के लिए सुविख्यात है?

(अ) मणिपुरी (ब) भरतनाट्यम (स) कुचिपुड़ी (द) ओडिसी

21. झाल, विणाई, दमामा, मुरयो क्या हैं?

(अ) उत्तराखंड की नदियां (ब) लद्दाख की पहाड़ी चोटियां (स) कुमायूं के वाद्य यंत्र (द) गढ़वाल के मंदिर

22. हूण आक्रमण के समय निम्र में से कौन-सा गुप्त राजा था?

(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द)स्कंदगुप्त

23. क्रिप्स मिशन भारत किस दिन आया?

(अ)23 मार्च, 1942 को (ब)22 मार्च, 1942 को (स)23 जनवरी, 1942 को (द) 22 जनवरी, 1942 को

24. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कहां थी?

(अ) पेशावर (ब)लाहौर (स) करांची (द) अमृतसर

25. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा मेवाड़ पर आक्रमण का तात्कालिक कारण था?

(अ)मेवाड़ का किला हथियाना (ब) रानी पद्मिनी पर अधिकार, जिसकी सुंदरता के किस्से पूरे हिंदुस्तान में फैले थे (स)राजपूतों को सबक सिखाना (द) अपने लडक़े खिज्र खान को चित्तौड़ का राजा बनाना

26. निकट दृष्टिकोण दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा लेंस उपयोग में लाया जाता है?

(अ) कॉनवेक्स लेंस (ब) कॉनकेव लेंस (स) सिलेंड्रिकल लेंस (द) इनमें से कोई नहीं

27. सोडियम वाष्प लेंस प्राय: सडक़ प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं, क्योंकि?

(अ) ये सस्ते होते हैं (ब) इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता (स) ये आंखों के लिए शीतल हैं (द) ये चमकदार रोशनी देते हैं

28. चश्मा प्रयुक्त करने वाले व्यक्तियों को सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किस प्रकार करना चाहिए?

(अ) वे सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग नहीं कर सकते हैं (ब) उन्हें चश्मा पहने रहना चाहिए (स) उन्हें चश्मा उतार देना चाहिए (द) चाहे वह चश्मा

29. प्रकाश के निम्नलिखित प्रकारों में से किनका पौधे द्वारा तीव्र अवशोषण होता है?

(अ) बैंगनी और नारंगी (ब) नीला और लाल (स) इण्डिगो और पीला (द) पीला और बैंगनी

30. निम्नलिखित प्रकार के कांचों में से कौन सा पराबैंगनी किरणों का विच्छेदन कर सकता है?

(अ) सोडा कांच (ब) पाइरेक्स कांच (स) जेना कांच (द) कु्रक्स कांच

---------------

सही जवाब- 1.(ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है, 2.(अ) रिसरा में, 3.(अ)भार ह्रास मूलक, 4.(स)बरौनी में, 5.(अ) एल्युमीनियम उद्योग, 6.(ब) मुंबई, 7.(ब) डिग्बोई में, 8.(ब) जामनगर, 9.(स) जमशेदपुर, 10.(द) पेंसिल उद्योग, 11.(द) मेंगलुरु, 12.(ब) महाराष्ट्र, 13.(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से, 14.(स) आंध्र प्रदेश, 15.(अ) मणिपुर, 16.(ब) भोटिया, 17.(ब) आंध्र प्रदेश, 18.(स) मोहिनीअट्टम, 19.(स) मोहिनीअट्टम, 20.(अ) मणिपुरी, 21.(स) कुमायूं के वाद्य यंत्र,  22.(द)स्कंदगुप्त, 23.(अ)23 मार्च, 1942 को, 24.(ब)लाहौर,  25.(ब)रानी पद्मिनी पर अधिकार, जिसकी सुंदरता के किस्से पूरे हिंदुस्तान में फैले थे, 26.(ब) कॉनकेव लेंस, 27.(द) ये चमकदार रोशनी देते हैं, 28.(ब) उन्हें चश्मा पहने रहना चाहिए, 29.(ब) नीला और लाल, 30.(द) कु्रक्स कांच।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news