सामान्य ज्ञान

ग्रेनाडा
07-Feb-2022 12:14 PM
 ग्रेनाडा

ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ग्रेनेडा त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तर पश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व, और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की  राजधानी सेंट जॉर्ज है। राजभाषा-अंग्रेजी, पातोइस है और यहां पर  सरकार का स्वरूप संसदीय लोकतंत्र है, जो संवैधानिक राजशाही के अधीन काम करती है।

7 फऱवरी सन 1974 ईसवी को केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली। स्पेन के खोजकर्ता क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने इस द्वीप की सन 1498 ईसवी में खोज की थी। जिसके बाद यह देश स्पेन के अधीन हो गया। किंतु स्पेन के राजा का पतन आरंभ होने के बाद फ्रांस और ब्रिटेन के बीच ग्रेनाडा पर अधिकार को लेकर खींचतान आरंभ हो गयी। अंतत: 1674 ईसवी को फ्रांस ने इस देश पर अधिकार कर लिया। इसके लगभग एक शताब्दी बाद सन 1783 ईसवी को ब्रिटेन ने इस देश को अपना उपनिवेश बना लिया। और दो श्ताब्दियों तक इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया और 1974 ईसवी में इसे स्वतंत्रता मिली। 5 वर्ष बाद मूरिस बिशाप ने एक शांत विद्रोह करके इस देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार की स्थापना की तथा इस प्रकार की शासन व्यवस्था वाले देशों विशेषकर क्यूबा से उनके निकट संबंध हो गये। अमरीका ने जो इस स्थिति से क्रोधित था सन 1982 में इस देश पर अधिकार कर लिया और मूरिस बिशप की हत्या कर दी। अमरीका ने इस देश से निकलने तक इसकी बागडोर अपनी पिटठू सरकार के हवाले कर दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news