सामान्य ज्ञान

ज़ीटा ओफ़ीयुची
08-Feb-2022 12:48 PM
  ज़ीटा ओफ़ीयुची

ब्रह्मांडीय सागर में किसी जहाज़ के जैसे तैरता हुआ भगोड़ा सितारा है ज़ीटा ओफ़ीयुची है जो एक विशाल धनुषाकार खगोलीय तंरग का निर्माण कर रहा है। नीले रंग का तारा ज़ीटा ओफ़ीयुची  सूर्य से 20 गुणा ज्यादा द्रव्यमान का है, यह 24 किमी प्रति सेकंड की गति से बायें ओर गतिमान है। इस तारे की अगुवाई धनुषाकार में ब्रह्माण्ड वायु कर रही है जो कि तारों के मध्य के विरल खगोलीय पदार्थ को संपिडित कर धनुषाकार दे रही है।

अनुमान है कि ज़ीटा ओफ़ीयुची एक युग्म तारा प्रणाली का भाग रहा होगा, जिसका साथी तारा ज्यादा विशालकाय होने से अल्पायु का रहा होगा। ज़ीटा ओफ़ीयुची के साथी तारे की मृत्यु एक सुपरनोवा के रूप मे हुई होगी और इस सुपरनोवा विस्फोट प्रक्रिया में द्रव्यमान की क्षति से युग्म तारा प्रणाली का संतुलन बिगड़ जाने से ज़ीटा ओफ़ीयुची तेज गति से फेंका गया होगा। 

ज़ीटा ओफ़ीयुची सूर्य की तुलना में 65 हजार ज्यादा दीप्तिमान है। यदि यह तारा धूल के विशालकाय बादलों से ढंका ना होता तो आकाश में सबसे ज्यादा दीप्तिमान तारा होता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news