सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10 फरवरी
10-Feb-2022 12:29 PM
  हर दिन हॉट सीट 10 फरवरी

1. कांच की चूडिय़ों के उद्योग के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

(अ) मुर्शिदाबाद (ब) फिरोजाबाद (स) आगरा (द) सिकंदराबाद

2. रेनुकूट क्यों प्रसिद्ध है?

(अ) एल्युमीनियम उद्योग के लिए (ब) दुग्ध उत्पादन उद्योग के लिए (स) सिल्क उद्योग के लिए  (द) सोने की खान के लिए

3. खेतड़ी स्थित मुख्य उद्योग कौनसा है?

(अ)एल्युमीनियम (ब) तांबा (स)इस्पात (द)अखबारी कागज

4. सिंगरौली, उत्तरप्रदेश किस कारण सर्वाधिक चर्चित है?

(अ) पर्यटन स्थल (ब) सीमेंट के कारखाने (स) सुपर ताप बिजली परियोजना (द) पशु विहार

5. नेवेल्ली निम्र में से किस वस्तु की खानों के लिए प्रसिद्ध है?

(अ)हीरा (ब) सोना (स) लिग्नाइट  (द)चूने का पत्थर

6. देश में चीनी का उत्पादन-

(अ) घटता चला जा रहा है (ब)बढ़ता-घटता रहता है (स) लगातार बढ़ता जा रहा है (द) सदैव समान रहता है

7. बालाघाट-भंडारा-नागपुर पट्टी निम्नलिखित के उत्पादन के लिए विख्यात है?

(अ)बॉक्साइट (ब)लौह अयस्क (स) मैंगनीज अयस्क (द) अभ्रक

8. छोटा नागपुर को औद्योगिक भारत का हृदय कहा जाता है, इसका क्या कारण है?

(अ) यह देश के वृहत लौह इस्पात उद्योग क्षेत्रों के निकट स्थित है   (ब) यह सडक़ और रेल मार्गों से बड़े स्तर पर संबद्ध है (स) यह क्षेत्र खनिज तथा शक्ति संसाधन व ईंधन से समृद्ध है (द) यह क्षेत्र औद्योगिक फसलों की दृष्टि से सर्वर क्षेत्र है

9. भारत का सबसे बड़ा कंक्रीट बांध इनमें से कौनसा है?

(अ)भाखड़ा (ब) टिहरी बांध (स)थीन डैम (द)नागार्जुन सागर

10. भारत में रेलमार्गों के सबसे बड़े जाल वाला राज्य है?

(अ)उत्तर प्रदेश (ब)पश्चिम बंगाल (स) महाराष्ट्र (द) आंध्र प्रदेश

11. निम्रलिखित राष्ट्रमार्गों में से किसकी सबसे अधिक लंबाई है?

(अ) आगरा-मुंबई (ब) चेन्नई-थाणे (स) कोलकाता-हजीरा (द) पुणे-मछलीपट्टनम

12. एक व्यक्ति तीन राष्ट्रीय उद्यानों रणथम्भौर, गिरि व बांदीपुर जाना चाहता है, उसे निम्रलिखित में से किस राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ?

(अ)राजस्थान (ब) कर्नाटक (स)केरल (द) गुजरात

13.भारत में प्रथम जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्र कहां स्थापित किया गया?

(अ) लक्षद्वीप (ब) अरावली (स) अंडमान और निकोबार द्वीप    समूह (द) नीलगिरि

14. विश्व की सबसे बड़ी बैराज भारत में स्थित है, जिसका नाम है?

(अ) दुर्गापुर बैराज (ब) फरक्का बैराज (स)यमुना बैराज (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

15. उत्तर दक्षिण गलियारा परियोजना किन्हें आपस में जोड़ता है?

(अ) दिल्ली को मदुरै से (ब) दिल्ली को कन्याकुमारी से (स) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (द) श्रीनगर को तिरुअनंतपुरम से

16. निम्र गुप्त शासकों में से किसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह बाकाटक शासक रूद्रसेन द्वितीय से किया था?

(अ)चंद्रगुप्त प्रथम ने (ब)समुद्रगुप्त ने (स) रामगुप्त ने (द)चन्द्रगुप्त द्वितीय ने

17. ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ ब्रिटेन किसको कहा जाता है?

(अ)चर्चिल को (ब) एटली को (स) ग्लेडस्टोन को (द)पिट्स द यंगर को

18. सिनाई प्रायद्वीप किस देश का भाग है?

(अ) ईरान व इराक का (ब) इजराइल का (स) लेबनान का (द) मिस्र का

19. पृथ्वी के सबसे निकट कौन सा तारा कौन सा है?

(अ) विटिलग्यूज (ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी (स) रीगल (द)स्पीलन ओरीगी

20. निम्रलिखित में कौन-सा सर्प समुद्री है?

(अ)नाजा-नाजा (ब)एनहाइड्रिना (स) बन्गारस (द) टिपलोक्स

21. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था?

(अ) अकबर (ब) तानसेन (स) अमीर खुसरो (द) बैरम खां

22. बृहस्पति ग्रह पर लाला धब्बे किस संकेत के सूचक हैं?

(अ) गैस (ब) तरल पदार्थ (स) अशांत बादल (द) भूमि

23. उस राजनैतिक पार्टी का नाम बताइए, जिसे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वर्ष 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी पीए संगमा ने गठित की?

(अ) नेशनल पीपुल्स पार्टी (ब) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (स) नेशनल जनता पार्टी (द) इनमें से कोई नहीं

24. वह पहली महिला जिसने कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि जीती?

(अ)सौम्यजीत घोष (ब) मलाला युसूफजाई (स)सनमीत कौर साहनी (द)करिश्मा कोटक

25. भारतीय मूल के वह नागरिक जिसे कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ कनाडा हेतु नामित किया गया।

(अ) एमजी वेंकटेश मन्नार (ब) बॉबी सिंह (स) टिम उप्पल (द)जिंडर महल

26. भारतीय क्रिकेट टीम का वह खिलाड़ी जिसे वर्ष 2012 के लिए सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(अ) महेंद्र सिंह धोनी (ब) विराट कोहली (स) युवराज सिंह (द) इनमें से कोई नहीं

27. आरबीआई के पूर्व गवर्नर कौन हैं जिनकी अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग का गठन किया गया।

(अ) डॉ. वाई. वी. रेड्डी (ब) डॉ. सी. रंगराजन (स) डॉ. बिमल जालान (द) आर.एन. मल्होत्रा

28. वह अर्थशास्त्री जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में उप गवर्नर नियुक्त किया गया।

(अ) एस. जगन्नाथन (ब) एन.सी. सेनगुप्ता (स) के. आर. पुरी  (द) उर्जित पटेल

----

सही जवाब-1.(ब) फिरोजाबाद , 2.(अ) एल्युमीनियम उद्योग के लिए, 3.(ब) तांबा, 4.(स)सुपर ताप बिजली परियोजना, 5.(स) लिग्नाइट, 6.(ब)बढ़ता-घटता रहता है, 7.(स)मैंगनीज अयस्क, 8.(स) यह क्षेत्र खनिज तथा शक्ति संसाधन व ईंधन से समृद्ध है, 9.(अ)भाखड़ा, 10.(अ)उत्तर प्रदेश, 11.(स)कोलकाता-हजीरा, 12.(स)केरल, 13.(द) नीलगिरि, 14.(ब) फरक्का बैराज, 15.(स) श्रीनगर को कन्याकुमारी से, 16.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय ने, 17.(स) ग्लेडस्टोन को, 18.(द) मिस्र का, 19.(ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी, 20.(ब) एनहाइड्रिना, 21.(स) अमीर खुसरो, 22.(स) अशांत बादल, 23.(अ)नेशनल पीपुल्स पार्टी, 24.(स)सनमीत कौर साहनी, 25.(अ)एमजी वेंकटेश मन्नार, 26.(ब) विराट कोहली, 27.(अ) डॉ. वाई. वी. रेड्डी, 28.(द) उर्जित पटेल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news