सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 16 फरवरी
16-Feb-2022 11:39 AM
  हर दिन हॉट सीट 16 फरवरी

1. मुद्रा स्फीति की स्थिति में बाजार की वस्तुएं-

(अ) सस्ती हो जाती है (ब) महंगी हो जाती है (स) प्रचुरता से मिलती है (द) बिल्कुल नहीं मिलती है

2. लगातार बढ़ती कीमतों की प्रक्रिया होती है?

(अ)मंदी (ब)अति उत्पादन (स) मुद्रा स्फीति (द) मुद्रा अवस्फीति

3. निम्नलिखित में वह वर्ग कौन है, जिसको मुद्रा स्फीति के कारण सबसे अधिक हानि होती है?

(अ) देनदार (ब) लेनदार (स) व्यापारी वर्ग (द) वास्तविक परिसंपत्तियों के धारक

4. चक्रवात का शांत क्षेत्र क्या कहलाता है?

(अ) चक्षु (ब) गर्त (स) परिक्षेत्र (द) केंद्र

5. टी-मापक पर निम्न में से किसका मापन किया जाता है?

(अ) भूकंपीय तरंग (ब) पवनों की गति (स) चक्रवातों की शक्ति (द) वर्षा की मात्रा

6. फिलीपींस, जापान तथा चीन सागर में जो उष्ण कटिबंधीय चक्रवातीय तूफान आते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?

(अ) हरिकेन (ब) टारनेडो (स) टायफून (द) विलीविली

7. रेशेदार दिखाई देने वाले मेघ को क्या कहते हैं?

(अ) कपासी (ब) स्तरी (स) पक्षाभ (द) स्तरी मध्य मेघ

8. निम्नलिखित में से किस मेघ का शीर्ष गोभी के फूल के समान प्रतीत होता है?

(अ) स्तरी मेघ (ब) पक्षाभ मेघ (स) कपासी मेघ (द) वर्षा स्तरी मेघ

9. तडि़त झंझा एवं मूसलाधार वर्षा किस मेघ की महत्वपूर्ण विशेषता है?

(अ) कपासी वर्षा मेघ (ब) वर्षा स्तरी मेघ (स) कपासी मेघ (द) पक्षाभ कपासी मेघ

10. स्वेज नहर किसको जोड़ती है?

(अ) भूमध्य सागर को लाल सागर से (ब) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से (स) लाल सागर को हिंद महासागर से (द) भूमध्य सागर को हिंद महासागर से

11. निम्नलिखित देशों में से कौन सा एक प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोडऩे के लिए पनामा नहर के प्रतिद्वंद्वी के निर्माण के लिए योजना बना रहा है?

(अ) कोलंबिया (ब) कोस्टारिका (स) ग्वाटेमाला (द) निकारागुआ

12. निम्न में से किस महासागर की लवणता सबसे अधिक है?

(अ) अटलांटिक महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर

13. लाल नदी के डेल्टा क्षेत्र में कौन सा नगर स्थित है?

(अ) वियंतियान (ब) सिओल (स) हनोई (द) हैंकाऊ

14.निम्नलिखित में से किस नदी का डेल्टा चिडिय़ा के पर जैसा है?

(अ) नील (ब) ब्रह्मपुत्र (स) अमेजन (द) मिसीसिपी

15. किस द्रव का उसके क्वथनांक से पूर्व उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

(अ) वाष्पीकरण (ब) संघनन (स) हिमीकरण (द) इनमें से कोई नहीं

16. पहाड़ों पर पानी निम्नलिखित तापमान पर उबलने लगता है?

(अ) 100 अंश सेंटीग्रेड से कम (ब) 100अंश सेंटीग्रेड से अधिक (स) 100 अंश सेंटीग्रेड (द) इनमें से कोई नहीं

17. ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम से संरक्षित होता है?

(अ) संवेग (ब) ऊर्जा (स) संवेग और ऊर्जा दोनों (द) इनमें से कोई नहीं

18. आंतरिक ऊर्जा की संकल्पना ऊष्मागतिकी के किस नियम से मिलती है?

(अ) शून्यांक नियम (ब) प्रथम नियम (स) द्वितीय नियम (द) तृतीय

19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?

(अ) सुरेंद्र नाथ बनर्जी (ब) फिरोजशाह मेहता (स) गोपालकृष्ण गोखले (द) दिनशा वाचा

20. भारत के पहले लोक संघ लैंड होल्डर्स सोसाइटी की स्थापना कब हुई थी?

(अ) 1835 ई. (ब) 1836 ई. (स) 1837 ई. (द) 1838 ई.

21. लैंड होल्डर्स सोसाइटी की स्थापना किसके कल्याण के लिए की गई थी?

(अ) जमींदार (ब) किसान (स) शिल्पकार (द) उपर्युक्त सभी

22. निम्नलिखित में से किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता दो बार की?

(अ) जार्ज यूले (ब) वेडरबर्न (स) कादंबिनी गांगुली (द) इनमें से कोई नहीं

23. न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में उतरने वाली गर्म शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

(अ) ब्रिक फील्डर (ब) नारवेस्टर (स) टै्रमोण्टेन (द) साण्टाअना

24. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन को डॉक्टर वायु भी कहा जाता है?

(अ) फॉन (ब) चिनूक (स) हरमट्टन (द) सिरॉकी

25. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचाती है?

(अ) जोण्डा (ब) सांताअना (स) नार्दर (द) चिनूक

26. सौर ऊर्जा का निर्माण किससे होता है?

(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से

27. जैविक गैस से ग्रामीण क्षेत्रों को कौन सा लाभ मिलता हैं?

(अ) रोजगार उपलब्धक (ब) ग्रामीण उद्योग के लिए ऊर्जा स्रोत (स)ग्राम को साफ रखती है (द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति

28. अवध, हैदराबाद, भरतपुर, रुहेलखंड एवं फर्रुखाबाद किस मुगल शासक के समय में स्वतंत्र हुए?

(अ) फर्रुखसियार (ब) मुहम्मदशाह रंगीला (स) अहमदशाह (द) शाह आलम द्वितीय

--

सही जवाब-1.(ब)महंगी हो जाती है, 2.(स) मुद्रा स्फीति, 3.(ब) लेनदार, 4.(अ) चक्षु, 5.(स) चक्रवातों की शक्ति, 6.(स) टायफून, 7.(स) पक्षाभ, 8.(स) कपासी मेघ, 9.(अ) कपासी वर्षा मेघ, 10.(अ) भूमध्य सागर को लाल सागर से, 11.(द) निकारागुआ, 12.(अ) अटलांटिक महासागर, 13.(स) हनोई, 14.(द) मिसीसिपी, 15.(अ) वाष्पीकरण, 16.(अ) 100 अंश सेंटीग्रेड से कम, 17.(ब) ऊर्जा, 18.(ब) प्रथम नियम, 19.(स) गोपालकृष्ण गोखले, 20.(स)1837 ई., 21.(अ) जमींदार, 22.(ब) वेडरबर्न, 23.(ब) नारवेस्टर, 24.(स) हरमट्टन, 25.(ब) सांताअना, 26.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 27.(द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति, 28.(ब) मुहम्मदशाह रंगीला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news