सामान्य ज्ञान

सीबीडीटी की नई अध्यक्ष अनिता कपूर
07-Nov-2020 11:46 AM
 सीबीडीटी की नई अध्यक्ष अनिता कपूर

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी अनिता कपूर को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष   नियुक्त किया गया है।  इस नियुक्ति से पहले आयकर कैडर की 1978 बैच की अधिकारी कपूर अभी तक सीबीडीटी में सदस्य (कानून और कंप्यूटरीकरण तथा आयकर) थीं।

अनिता कपूर ने 31 अक्टूबर 2014 को सीबीडीटी के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त केवी चौधरी का स्थान लिया। अनिता कपूर का कार्यकाल नवंबर 2015 तक है।  केवी चौधरी को काले धन पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमबी शाह की नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 

यूरेनस के समान का ग्रह

अंतरिक्ष यात्रियों ने यूरेनस के समान एक नए ग्रह की खोज की। यह ग्रह यहां से 25 हजार प्रकाशवर्ष की दूरी पर एक द्वितारा मंडल में स्थित है। पहली बार किसी ने ‘आईस जाएंट’ (बर्फीले) ग्रहों ‘यूरेनस’ और ‘नेपच्यून’ से मिलता जुलता ग्रह खोजा है।

आईस जाएंट ‘यूरेनस’ और ‘नेपच्यून’ अधिकांशत: हाइड्रोजन और हीलियम से बने हैं। दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में मीथेन आइस के होने की वजह से दिखने में कुछ नीले लगते हैं। अंतरिक्ष यात्री इसकी संरचना के बारे कुछ नहीं बता पाए क्योंकि ये नए ग्रह से बहुत दूर थे, लेकिन इसके तारे से इसकी दूरी बताती है कि यह एक ‘आईस जाएंट’ है। चूंकि इस नए ग्रह की कक्षा ‘यूरेनस’ जैसी है, तो अंतरिक्ष यात्री मान रहे हैं कि यह ‘यूरेनस’ के जैसा है।

यह नया ग्रह द्वितारा मंडल में एक तारे के चारों ओर चक्कर लगाता है जबकि दूसरा तारा इतना नजदीक है कि ग्रह की कक्षा में व्यवधान पैदा हो सकता है।  वैज्ञानिकों के अनुसार यह खोज हमारे सौरमंडल में ‘आईस जाएंट्स’ के मूल से जुड़े रहस्यों को सुलझाने में मदद कर सकती है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news