सामान्य ज्ञान

हजरत बल दरगाह
08-Nov-2020 12:47 PM
हजरत बल दरगाह

हजरत बल , कश्मीर में मुसलमानों की सबसे महत्वपूर्ण दरगाह है। यह डल झील के किनारे  पर स्थित है।  माना जाता है कि यहां पैगम्बर हजरत मोहम्मद का एक बाल सुरक्षित रखा गया है जिसे मू-ए मुबारक कहा जाता है। 
इस दरगाह का इतिहास बड़ा पुराना है। मुगल बादशाह शाहजहां के सूबेदार सादिक खान ने वर्ष 1623 मेें यहां बाग और इशरत महल बनावाया था, लेकिन जब शाहजहां 1624 में इसे देखने आए तो उन्होंने इस महल में कुछ फेरबदल करके इसे इबादतगाह बना दिया। मुगल बादशाह औरंगजेब के काल मेंं जब मू-ए-मुबारत कश्मीर लाया गया तो इसे नक्शाबाद साहिब में रखा गया। लेकिन इसे देखने इतनी भीड़ उमड़ी कि जगह कम पडऩे लगी इसलिए इसे हजरत बल में रख दिया गया। इस दरगाह की जो मौजूदा संगमरमर की इमारत है। उसका निर्माण शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में मुस्लिम औकाफ ट्रस्ट ने 1968 से 1979 के बीच कराया।  
 

जलवायु परिवर्तन के क्या खतरे हैं?
जलवायु परिवर्तन के कई खतरे हैं। अनुसंधान बताते हैं कि पिछली सदी में 0.6 सेंटिग्रेड औसत तापमान बढ़ा है । इससे होता है कि जहां भी बर्फ है चाहे वो उत्तरी और दक्षिणी धु्रव के क्षेत्र हो  या ग्लेशियर हो, वह पिघलने लगते हैं। जिसके कारण समुद्र का जल स्तर बढऩे लगता है जो बहुत से निचले इलाकों के लिए खतरनाक है। इसके अलावा तापमान में होने वाले परिवर्तन की वजह से ही  हवाएं चलती हंै, वर्र्षा होती है। 
अगर तापमान में परिवर्तन होगा तो उसका असर बरसात पर भी पड़ेगा। सारे वातावरण पर पड़ेगा। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए सबसे पहले हमें अपनी ऊर्जा की जरूरतों को सीमित करना होगा  यानी कोयला, पेट्रोल, जैसे जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल कम करना होगा  जिनसे कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है। और साथ ही ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैकल्पिक ऊर्जा के  साधन विकसित करने होंगे जिनमें सौर ऊर्जा , जैविक ऊर्जा, जल ऊर्जा, वायु ऊर्जा और परणाणु ऊर्जा शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news