सामान्य ज्ञान

फॉरबिडन सिटी
09-Nov-2020 12:44 PM
फॉरबिडन सिटी

फॉरबिडन सिटी चीन की राजधानी पेइचिंग के केन्द्र में स्थित है। थ्येन आन मन चौक के ठीक उत्तर में । कभी यह मिंग और चिंग राजवंशों का राजप्रसाद हुआ करता था।  इसका निर्माण वर्ष 1406 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में चौदह साल लगे। कहा जाता है कि  कोई दो लाख लोगों ने इसके निर्माण कार्य में हिस्सा लिया। यह 720 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 8 सौ इमारतें हैं और 9  हजार 999 कमरे। यहां पर दस हजार कमरे इसलिए नहीं बनाए गए क्योंकि चीनियों का मानना है कि दस हजार कमरें स्वर्ग में हैं। संयुक्त राष्टï्र ने सन् 1987 में इसे विश्व विरासत का दर्जा दे दिया। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल
 

न्याय प्राधिकरण 
1. हरित न्याय प्राधिकरण - मुख्यालय- भोपाल - स्थापना वर्ष- 2009- यह एक न्यायिक संस्था है। 
2. राष्ट्रीय न्याय अकादमी-मुख्यालय भोपाल- स्थापना वर्ष-  1995 यह एक वैधानिक संस्था है। 
3. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एक  संस्थागत प्राधिकरण है। 
4. केन्द्रीय सैन्य न्याय प्राधिकरण का मुख्यालय नई दिल्ली में है, जो एक न्यायिक संस्था है। 
5. राष्ट्रीय अनुसूचिक जाति आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, जो एक ंवैधानिक निकाय है। 
6. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भी  संवैधानिक निकाय है। 
7. योजना आयोग का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस आयोग का गठन वर्ष  1950 में गैर संवैधानिक निकाय के रूप में किया गया था। 
8. वित्त आयोग का मुख्याल में नई दिल्ली में है। संविधान में प्रारभ से  ही इसका गठन अद्र्ध न्यायिक निकाय के रूप में किया गया था। 
9. मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय दिल्ली में है। इसकी स्थापना वर्ष  1993 में अनुसंशात्मक निकाय के रूप में की गई थी। 
10. राष्ट्रीय महिला आयोग का मुख्यालय नई  दिल्ली में है। वर्ष 1992 में स्वायत्त वैधानिक निकाय के रूप में इस आयोग का गठन किया गया था। 
11. राष्ट्रीय बाल संरक्षण  आयोग का केन्द्रीय मुख्यायलय नई दिल्ली में है। वर्ष 2007 में वैधानिक निकाय के रूप में इसका गठन किया गया था। 
12.  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग वर्ष 1993 में अस्तित्व में आया। 
13. केंद्रीय सूचना आयोग का मुख्यालय  नई दिल्ली में  है। वर्ष 2005 में इस आयोग का गठन वैधानिक निकाय के रूप में किया गया था। 
14. परिसीमन आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह एक स्वायत्त निकाय है। 
 15. विधि आयोग का मुख्यालय  नई दिल्ली में है। यह एक  गैर वैधानिक परामर्शी निकाय है। 
16. अंतर्राज्यीय परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्ष  1990 मेंं संवैधानिक निकाय के रूप में इसका गठन किया गया था।  
17. निर्वाचन आयोग का केंद्रीय मुख्यालय  नई दिल्ली में है।  यह एक प्रशासनिक सलाहकारी और अद्र्ध न्यायिक संस्थान है। 
 
 
ब्रह्मï अंादोलन 
वैष्णव धर्म के पुनरुथान के लिए 1889 में विजय कृष्ण गोस्वामी ने ब्रह्मï अंादोलन चलाया था। इस आंदोलन के प्रचारक विजय कृष्ण ने मथुरा, वृन्दावन आदि जगहों की यात्रा कर इस धर्म को पुन: स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news