सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 नवंबर
09-Nov-2020 12:50 PM
 हर दिन हॉट सीट 9 नवंबर

1. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा हाल ही में आईपीसीसी (ढ्ढक्कष्टष्ट) द्वारा प्रकाशित संश्लेषण की रिपोर्ट के बारे में सही है?
(अ) यह आईपीसीसी की पांचवीं आकलन रिपोर्ट का चौथा और अंतिम भाग है (ब) यह अधिक से अधिक आत्मविश्वास और वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन में मानव की भागीदारी का समर्थन करता है (स) इस रिपोर्ट के आधार पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन वार्ता नहीं होती है (द) उक्त सभी
2. अक्टूबर 2014 में किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज पचास रन बनाए है ?
(अ)विराट कोहली(ब)मिस्बाह (स)यूनिस खान (द)ग्लेन मैक्सवेल
3. चक्रवात अधिकांशत: बनते हैं?
(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में  (ब)  बंगाल की खाड़ी में  (स) शुष्क प्रदेशों में (द) भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में 
4. निम्रलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
(अ) इण्डोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
5. भारी जल एक प्रकार का है?
(अ) शीतलक (ब) मंदक (स) अयस्क (द) र्इंधन 
6. निम्नलिखित में से किस से टेप रिकार्डर की टेप लेपित रहती है?
(अ) लीला थोथा (ब) फेरोमैगनेटिक चूर्ण (स) जिंक ऑक्साइड (द) पारा
7. प्रतिचक्रवात की आकृति सामान्यत: होती है?
(अ) गोलाकार (ब) अंडाकार (स) त्रिभुजाकार (द) उपर्युक्त सभी
8. प्रतिचक्रवात में वायु की दिशा होती है?
(अ) उत्तरी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के अनुकूल तथा दक्षिणी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के विपरीत (ब) उत्तरी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के विपरीत तथा दक्षिणी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के अनुकूल (स) दोनो गोलाद्र्धों में घड़ी की सुइयों के अनुकूल (द) दोनों गोलाद्र्धों में घड़ी की सुइयों के विपरीत
9. निम्नलिखित में कौन सर्वाधिक विनाशकारी होता है?
(अ) तडि़त झंझा (ब) हरिकेन (स) टायफून (द) टॉरनेडो
10. निम्नलिखित भारतीय शासकों में से कौन था, जिसने विदेशों में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किए थे?
(अ) हैदर अली (ब) मीर कासिम (स) शाह आलम द्वितीय (द)टीपू सुल्तान
11. एक जीन एक एंजाइम सिद्धांत प्रतिपादित किया था?
(अ) वाटसन व क्रिक ने (ब) हरगोविंद खुराना ने (स) बीडल व टैटम ने (द) मॉर्गन ने
12. भारत का सबसे बड़ा द्वीप है?
(अ) उत्तर अंडमान (ब) दक्षिण अंडमान (स) मध्य अंडमान (द) ग्रेड निकोबार 
13. मनुष्य के शरीर में सबसे लंबी कोशिका होती है?
(अ) हाथ की कोशिका (ब) पैर की कोशिका (स) तंत्रिका कोशिका (द) इनमें से कोई नहीं 
14. राज्यसभा के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(अ) भंग नहीं हो सकती है (ब) सर्वोच्च न्यायालय की सलाह पर भंग हो सकती है (स) मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा भंग की जा सकती है (द) लोकसभा व राज्य विधायिका की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा भंग की जा सकती है 
15. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़े के समूह को क्या कहते हैं?
(अ) उल्का (ब) धूमकेतु (स) उल्कापिंड (द) क्षुद्रग्रह
16. ग्रह उस विशाल आकाशीय पिंड को कहते हैं, जो?
(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और उसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है
17. चटका हुआ कांच चमकीला प्रतीत होता है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) व्यतिकरण के कारण (द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
18. मृगतृष्णा बनने का क्या कारण है?
(अ)पूर्ण आंतरिक परावर्तन (ब) विसरण (स) परावर्तन(द)अपवर्तन
19. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है?
(अ) राष्ट्रपति जब बुलाए (ब) लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर (स) संसद का सत्र शुरु होने पर (द) इनमें से कोई नहीं
20. संसद के दोनों सदनों के साथ-साथ बैठने पर निम्न होता है?
(अ) भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव (ब) संविधान संशोधन बिल को स्वीकार करना (स) एक बिल जिस पर दोनों सदन सहमत न हो, उस पर विचार करना और पास होना (द) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव
21. पृथ्वी के द्रव पदार्थों के घनीभूत हो जाने से बनी चट्टानों को क्या कहते हैं?
(अ) आग्नेय (ब)अवसादी (स)रूपांतरित (द)इनमें से कोई नहीं
22. समान वर्षा की मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को क्या कहते हैं?
(अ)आइसोबाथ (ब) आइसोहाइट (स) आइसोराइम (द) आइसोनेफ
23. किस प्रकार की वर्षा बिजली की चमक एवं बादलों की गरज के साथ होती है?
(अ) पर्वतीय वर्षा (ब) चक्रवातीय वर्षा (स) संवहनीय वर्षा (द) इनमें से कोई नहीं
24. मक्के की खेती की जा सकती है?  
(अ) खरीफ के मौसम में (ब) रबी के मौसम में (स) जायद के मौसम में (द) वर्ष भर
25. सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा यौगिकीकरण कौन है?
(अ) बैक्टीरिया (ब) प्रोटोजोआ (स) कवक (द) हरे पौधे

सही जवाब- 1.(द) उक्त सभी, 2.(ब) मिस्बाह, 3.(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में, 4.(स) भारत, 5.(ब)मंदक, 6.(ब)फेरोमैगनेटिक चूर्ण, 7.(अ) गोलाकार, 8.(अ) उत्तरी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के अनुकूल तथा दक्षिणी गोलाद्र्ध में घड़ी की सुइयों के विपरीत, 9.(द) टॉरनेडो, 10.(द)टीपू सुल्तान, 11.(स) बीडल व टैटम ने, 12.(स) मध्य अंडमान, 13.(स)तंत्रिका कोशिका, 14.(अ) भंग नहीं हो सकती है, 15.(द) क्षुद्रग्रह, 16.(ब)सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 17.(द)पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 18.(अ)पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 19.(ब) लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर, 20.(स) एक बिल जिस पर दोनों सदन सहमत न हो, उस पर विचार करना और पास होना, 21.(अ)आग्नेय, 22.(ब) आइसोहाइट, 23.(स) संवहनीय 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news