सामान्य ज्ञान

इन्ले झील
28-Dec-2020 1:11 PM
इन्ले झील

इन्ले झील, दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े देश म्यांमार में स्थित है।  11 दिसंबर 2015 को म्यांमार के शान राज्य में देश के पहले  यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व ‘इन्ले झील’ का शुभारंभ किया गया। इन्ले झील को वर्ष 2015 के जून माह में पेरिस में ‘यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व’ के रूप में नामित किया गया था।
इससे पूर्व वर्ष 2014 में म्यांमार के ‘प्यू एनशियेंट सिटी’ को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था। इन्ले झील 4 लाख 89 हजार 721 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। यह म्यांमार के शान राज्य टाउनगी जिले की न्याउनश्वे बस्ती में स्थित है।
वर्तमान में इस झील को संरक्षण और पुनर्वास परियोजना की रूपरेखा के तहत नॉर्वे की सरकार से धनप्रदान किया जाता है।  यह पक्षियों की करीब 267 प्रजातियों  की शरण स्थली है, जिसमें से करीब 82 आर्द्रभूमि पक्षी हैं।  इस झील में लुप्तप्राय सारस क्रेन भी पाए जाते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news