सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 दिसंबर
28-Dec-2020 1:17 PM
हर दिन हॉट सीट  28 दिसंबर

1. केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उत्तर भारत के किस केबल पुल को राष्ट्र को समर्पित किया?
(अ) विद्यासागर सेतु (ब)बांद्रा-वर्ली सी लिंक (स) बसोहली केबल पुल (द) यमुना पुल
2. निरंतर प्रदूषित हो रहे वायुमंडल से जनजीवन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिसंबर 2015 को राजधानी पटना में कितने साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया?
(अ) 15 साल (ब) 20 साल (स)10 साल (द) 25 साल
3. देशभर में एक जुलाई से 7 जुलाई, 2015 तक आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान किस राज्य को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रथम स्थान दिया गया?
(अ) केरल (ब) उत्तरांचल (स)छत्तीसगढ़ (द) बिहार
4. पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीएस मालिमत का 86 साल की अवस्था में बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में 22 दिसंबर 2015 को निधन हो गया। वे किन दो राज्यों में मुख्य न्यायाधीश रहे?
(अ) कर्नाटक और केरल उच्च न्यायालयों (ब) उत्तर प्रदेश और  उत्तरांचल (स)झारखंड और बिहार (द) बिहार और छत्तीसगढ़
5. उत्तरी जापान के होक्काइदो में 25 दिसंबर 2015 को बर्फीली दाएसेतसुजान पर्वतमाला पर चढ़ाई करते वक्त 43 वर्षीय पर्वतारोही केई तानीगुची की मौत कैसे हुई?
(अ) रस्से का पुल टूटने से (ब)पर्वतमाला से गिरने से (स)बर्फ में दब जाने से (द) बर्फीले तूफान से
6.सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में संजीता चानू ने 25 दिसंबर 2015 को महिलाओं के किस वर्ग में स्वर्ण पदक जीते?
(अ) 58 किग्रा (ब)48 किग्रा (स) 60 किग्रा (द) 72 किग्रा
7. पुरूषों के 56 किग्रा वर्ग में 25 दिसंबर 2015 को सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में किसने स्वर्ण पदक जीता?
(अ)कोरादा रमन्ना (ब) राकेश निगम (स) बलजोत संधू (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. एसोचैम की अध्ययन रिपोर्ट में देश के किस राज्य को पर्यटकों का सबसे पसंदीदा राज्य बताया गया है?
(अ)मध्य प्रदेश (ब) उत्तरप्रदेश (स)राजस्थान (द) गोवा
9. बृहस्पति ग्रह पर लाला धब्बे निम्नलिखित में से किस संकेत के सूचक हैं?
(अ) गैस (ब) तरल पदार्थ (स) अशांत बादल (द) भूमि
10. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि
11. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) टाइटन (ब) मिराण्डा (स) चंद्रमा (द) गैनीमीड
12. विश्व मितव्ययता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)30 सितंबर (ब)30 अक्टूबर (स) 30 नवंबर (द) 30 दिसंबर
13. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है?
(अ) 59 दिन (ब) 66 दिन (स) 72 दिन (द) 88 दिन
14. किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है, जिसे वह?
(अ) अवशोषित करता है (ब) अपवर्तित करता है (स) परावर्तित करता है (द) प्रकीर्णित करता है
15. मायोपिया से क्या तात्पर्य है?
(अ) दूर दृष्टि दोष (ब) निकट दृष्टि दोष (स) वर्णांधता (द) रतौंधी
16. मांसपेशियों में किस द्रव के एकत्रित होने से थकावट आती है?
(अ) लैक्टिक अम्ल (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) यूरिक अम्ल (द) पारूविक अम्ल
17. टमाटर की चटनी को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए थोड़ी मात्रा में मिलाया जाने वाला यौगिक है?
(अ) सोडियम टार्टरेट (ब) सोडियम क्लोराइड (स) सोडियम बाइकार्बोनेट (द) सोडियम बेंजोएट
18. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
(अ) लोथल (ब) हड़प्पा (स) मेहरगढ़ (द) मुंडिगाक
19. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किया ?
(अ) क्रॉम्पटन (ब) मैक्सवेल (स) आइंस्टीन (द) न्यूटन
20. इंद्रधनुष बनने का क्या कारण है?
(अ) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन (ब) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का धूलकणों के द्वारा परावर्तन (स) प्रकाश का प्रकीर्णन (द) प्रकाश का धु्रवण 
21. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य
22. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?
(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं
23. किस गुण धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है?
(अ) परावर्तन (ब) प्रकीर्णन (स) अपवर्तन (द) उत्प्लावन
24. प्रकाश के वर्णक्रम में निम्नलिखित में से किसका तरंगदैध्र्य न्यूनतम होता है?
(अ) हरा (ब) लाल (स) बैंगनी (द) पीला
25. कार चलाते समय अपने पीछे के यातायात को देखने के लिए आप किस प्रकार के दर्पण का उपयोग करना चाहेंगे?
(अ) अवतल दर्पण (ब) समतल दर्पण (स) गोलीय दर्पण (द) उत्तल दर्पण
26. दिसंबर 2015 में डेंगू के टीके को मंजूरी देने वाला पहला एशियाई देश कौन सा है?
(अ) फिलिपीन्स (ब) भारत (स) पाकिस्तान (द) भूटान

सही जवाब- 1.(स) बसोहली केबल पुल, 2.(अ) 15 साल,  3.(स)छत्तीसगढ़, 4.(अ)कर्नाटक और केरल उच्च न्यायालयों, 5.(ब) पर्वतमाला से गिरने से, 6.(ब)48 किग्रा, 7.(अ)कोरादा रमन्ना, 8.(ब) उत्तरप्रदेश, 9.(स)अशांत बादल, 10.(ब) बृहस्पति, 11.(द) गैनीमीड, 12.(ब) 30 अक्टूबर, 13.(द)88 दिन, 14.(स) परावर्तित करता है, 15.(ब) निकट दृष्टि दोष, 16.(अ) लैक्टिक अम्ल, 17.(द) सोडियम बेन्जोएट, 18.(स) मेहरगढ़, 19.(स) आइंस्टीन, 20.(अ) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन, 21.(स)हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 22.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से, 23.(स) अपवर्तन, 24.(स) बैंगनी, 25.(द) उत्तल दर्पण, 26.(अ) फिलिपीन्स ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news