सामान्य ज्ञान

अब्दुल हमीद लाहौरी
29-Dec-2020 12:45 PM
अब्दुल हमीद लाहौरी

अब्दुल हमीद लाहौरी मुग़ल बादशाह शाहजहां का सरकारी इतिहासकार था। उसकी रचना का नाम  पादशाहनामा  है।  पादशाहनामा  को शाहजहां के शासन का प्रामाणिक इतिहास माना जाता है। इसमें शाहजहां का सम्पूर्ण वृतांत लिखा हुआ है।
अब्दुल हमीद लाहौरी  द्वारा रचित  पादशाहनामा  कृति में शाहजहां के शासन के 20 वर्षों के इतिहास का उल्लेख मिलता है। साथ ही यह कृति शाहजहां के शासन काल की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालती है। शाहजहां के दरबारी लेखक लाहौरी ने अपने  पादशाहनामा में मुग़ल बादशाह का सम्पूर्ण वृतांत एक हज़ार से अधिक पृष्ठों मे लिखा है, जिसके खंड एक के पृष्ठ 402 और 403 पर इस बात का उल्लेख है कि शाहजहां की बेगम  मुमताज-उल-ज़मानी , जिसे मृत्यु के बाद बुरहानपुर, मध्य प्रदेश में अस्थाई तौर पर दफना दिया गया था और इसके छ: महीने बाद शव को अकबराबाद, आगरा लाया गया। यहां महाराजा जयसिंह से लिए गए एक असाधारण सुंदर और शानदार भवन मे शव को पुन: दफनाया गया। लाहौरी के अनुसार राजा जयसिंह अपने पुरखों कि इस आली मंजि़ल से बेहद प्यार करते थे, किंतु बादशाह के दबाव मे वह इसे देने के लिए तैयार हो गए थे।
महल गुलआरा की सुंदरता और उसके आकर्षण से प्रभावित होकर  पादशाहनामा के लेखक अब्दुल हमीद लाहौरी ने इसे  ताजग़ी-ए-हयात  (जीवनामृत) की उपमा दी थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news