सामान्य ज्ञान

बोरो
29-Dec-2020 12:46 PM
बोरो

पश्चिमी अमेजन बेसिन में निवास करने वाली जाति बोरो आदिम कृषक के रूप में जीवनयापन करती है। ये लोग ब्राजील, पेरू और कोलंबिया के सीमावर्ती क्षेत्र में अमेजन और उसकी सहायक नदियां जापुरा, वुतुगाया, ईसा आदि के बेसिन में निवास करते हैं। शारीरिक गठन की दृष्टिï से बोरो अमेरिका के रेड इंडियन के समान हैं। इनकी त्वचा का रंग भूरा, बाल सीधी और कद मध्यम होता है। बोरो जाति के लोग उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में रहने के कारण निर्वस्त्र व अल्पवस्त्रों का प्रयोग करते हैं। ये कमर में हाथ से बुना कपड़ा लपेट लेते हैं। इनका भोजन कसावा की रोटी, जंगली फल, मछली, मधु आदि से युक्त रहता है। बोरो जाति के लोगों को मुख्य व्यवसाय कृषि है। ये मक्का, रतालू, शकरकंद, लौकी, सेब, अनन्नास आदि की खेती करते हैं। कुछ बोरो आखेट भी करते हैं। ये लोग वनों को जलाकर साफ की हुई भूमि पर 15 से 20 मीटर तक लंबे मकान बनाते हैं, जिनकी छतें पेड़ों के तनों से उठी हुई होती हैं। मकान में चटाइयां डालकर विभाजन कर भोजन, नृत्य और अन्य कक्ष बना लेते हैं।
बोरो जाति आदिम प्रकार से कृषि करती है। ये लड़ाकू और निर्दयी व्यवहार के लोग होते हैं। उत्सवों में मानव हत्या तथा मांस भक्षण प्रचलित है। विजय चिन्ह के रूप में झोपडिय़ों की छतों पर मानव खोपडिय़ां लगाते हैं।़
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news