सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 29 दिसंबर
29-Dec-2020 12:50 PM
हर दिन हॉट सीट  29 दिसंबर

1. हाल ही में भारत और रूस के बीच कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
(अ)16 (ब)17 (स) 15 (द) 14
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस देश की संसद की नई इमारत का उद्घाटन किया?
(अ) सूडान (ब) पाकिस्तान (स) इराक (द) अफगानिस्तान
3. वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता काशी विश्वनाथ का 69 वर्ष की अवस्था में 22 दिसंबर 2015 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनका जन्म कहां हुआ था?
(अ) विशाखापत्तनम (ब) हैदराबाद (स) मंगलूर (द)नासिक
4. निरंतर प्रदूषित हो रहे वायुमंडल से जनजीवन को बचाने के लिए पटना में 23 दिसंबर 2015 को 15 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किसने दिया? 
(अ)केबिनेट (ब)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (स) पर्यावरण मंत्री (द) मुख्य सचिव
5. हेमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने श्री लंका को कितने विकेट से हराया?
(अ) 9 विकेट (ब)2 विकेट (स)5 विकेट (द) 01 विकेट
6. अब नोएडा-एनसीआर में केवल रविवार को ही अवकाश नहीं रहेगा, अपितु सप्ताह में अवकाश की विभागवार वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। यह व्यवस्था किस अधिकारी के स्तर से की गई?
(अ)उत्तरप्रदेश सीएम (ब)जिलाधिकारी (स)मुख्य सचिव (द) पर्यावरण मंत्री
7. विश्व भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने किस भारोत्तोलक को ड्रग परीक्षण में असफल रहने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित किया?
(अ) अलेक्सी कोसोव (ब) ओल्गा जुबोवा (स)ओल्गा अफानसेवा  (द) अलेक्सी लवचेव
8. एम.एस. वर्ड का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
(अ) चित्र डाटा संशोधन हेतु (ब) पद्यांश डाटा संशोधन हेतु (स) संख्यात्मक डाटा संशोधन हेतु (द) इनमें से कोई नहीं
9. पंजाब तथा हरियाणा के मैदानी भाग में स्थित बाढ़ के मैदानों को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) बेट्स (ब) काउर (स) चोस (द) धाण्ड 
10. भारत में राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) जल संसाधन मंत्री (स) पर्यावरण एवं वनमंत्री (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
11. परमाण्विक ऊर्जा विभाग, निम्नलिखित में से किसके प्रशासन के अधीन है?
(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) मंत्रिमंडल सचिवालय (स) विद्युत मंत्रालय (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
12. एंजाइम निम्नलिखित में से किसका समूह होता है?
(अ) ऐमीनो अम्लों का (ब) पॉलिपेप्टाइडों का (स) प्रोटीनों का (द) कार्बोहाइड्रेटों का
13. क्रिकेट के बैट बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सीड्रस पुनिफेरम (ब) सैलिक्स अल्बा (स) टेक्टोना ग्रैन्डिस (द) मोरस ऐल्बा
14. मंडल कमीशन ने पिछड़े वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण दिया?
(अ)22 प्रतिशत (ब) 27 प्रतिशत (स) 30 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
15. संसदीय शासन प्रणाली की सफलता के लिए आदर्श स्थिति निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) एक प्रधान दल व्यवस्था का होना (ब) द्विदलीय व्यवस्था का होना(स)एक दलीय व्यवस्था का होना(द)बहुदलीय व्यवस्था का होना
16. आयनों से बने हुए यौगिक का सामान्य नाम है?
(अ) विद्युत संयोजक (ब) सह संयोजक (स) उप सहसंयोजक (द) इनमें से कोई नहीं
17. अमोनियम क्लोराइड का जलीय विलयन होता है?
(अ) अम्लीय (ब) क्षारीय (स) उदासीन (द) रंगीन
18. निम्रलिखित में कौन-सा सर्प समुद्री है?
(अ)नाजा-नाजा (ब)एनहाइड्रिना (स)बन्गारस(द)टिपलोक्स
19. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
20. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
21. अपसारी लेंस वह होता है, जो?
(अ) किरणें फैलाता है (ब) किरणें एकत्रित करता है (स) काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनाता है (द) वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है
22. वायु का बुलबुला जल में व्यवहार करेगा? 
(अ) उत्तल लेंस की भांति (ब) अवतल लेंस की भांति (स)समतल -उत्तल लेंस की भांति (द) समतल अवतल लेंस की भांति
8. देश में आर्थिक दक्षता बढ़ाने के लिए कारोबारी संगठनों के भक्षक और मिलीभगत पूर्ण व्यवहार से रक्षा करने और कारोबारी संगठनों के हित के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस आयोग की रचना की गई?
(अ) ज्ञान आयोग (ब) कृषक आयोग (स) प्रशासनिक सुधार आयोग (द) प्रतियोगिता आयोग
24. कार्बिलान कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) विश्व महिला टेबिल टेनिस (ब) विश्व महिला बैडमिंटन (स) विश्व महिला हॉकी (द) विश्व महिला क्रिकेट
25. भारत का सबसे पुरानी हॉकी टूर्नामेंट कौन सी है?
(अ) बेटन कप (ब) ध्यानचंद ट्राफी (स) आगा खां कप (द) ओबेदुल्ला गोल्ड कप
26. मानव आंख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिम्ब बनता है?
(अ) वास्तविक तथा उल्टा (ब) वास्तविक तथा सीधा (स) आभासी तथा उल्टा (द) आभासी तथा सीधा

सही जवाब- 1.(अ)16, 2.(द) अफगानिस्तान, 3.(अ) विशाखापत्तनम, 4.(ब)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 5.(स)5 विकेट, 6.(ब)जिलाधिकारी, 7.(द) अलेक्सी लवचेव, 8.(ब) पद्यांश डाटा संशोधन हेतु, 9. (अ)बेट्स, 10.(अ) प्रधानमंत्री, 11.(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय, 12.(स)प्रोटीनों का, 13.(ब) सैलिक्स अल्बा, 14.(ब) 27 प्रतिशत, 15.(ब)द्विदलीय व्यवस्था का होना,16.(अ)विद्युत संयोजक, 17.(ब)क्षारीय, 18.(ब)एनहाइड्रिना, 19.(अ)कैलोरी, 20.(ब)डायोप्टर, 21.(अ) किरणें फैलाता है, 22.(ब) अवतल लेंस की भांति, 23.(द)प्रतियोगिता आयोग, 24.(ब) विश्व महिला बैडमिंटन, 25.(ब) ध्यानचंद ट्राफी, 26.(अ) वास्तविक तथा उल्टा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news