सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 30 दिसंबर
30-Dec-2020 12:47 PM
हर दिन हॉट सीट 30  दिसंबर

1. किस एक्सचेंज ने देश के तीन प्रमुख व्यापारिक घरानों के लिए सूचकांकों की शुरुआत की?
(अ)एनएसई (ब) बीएसई (स)एमसीएक्स (द) नेस्डेक
2. किस सदन में मध्यस्थता और सुलह संशोधन विधेयक 2015 पारित किया गया?
(अ)राज्यसभा (ब) लोकसभा (स)राज्यसभा और लोकसभा (द)  इनमें से कोई नहीं
3. पूर्व सांसद नुरुल हुदा का 17 दिसंबर 2015 को निधन हो गया, नुरुल हुदा का संबंध निम्न में से किस पार्टी से था?
(अ) कांग्रेस (ब) भाजपा (स) रालोद (द) माकपा
4. साहित्य अकादमी ने 17 दिसंबर 2015 को साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की। निम्न में से किसे हिंदी भाषा में पुरस्कार के लिए चुना गया?
(अ)रामशंकर अवस्थी (ब) ध्यान सिंह (स) रामदरश मिश्र (द) ब्रजेंद्र कुमार
5. वह एशियाई देश जिसने देश का पहला आतंकवाद विरोधी कानून पारित किया?
(अ) चीन (ब) अमेरिका (स) रूस (द) फ्रांस 
6. वह नेटवर्क सेवा प्रदाता जिसने दिसंबर 2015 के अंतिम सप्ताह में 4जी टेलिकॉम सेवा आरंभ की?
(अ) एयरटेल (ब) रिलायंस जियो (स) वोडा फोन (द) इनमें से कोई नहीं 
7. किसानों से, खेतों में कृषि कार्य करते समय मिट्टी में चूना मिलाने को कहा जाता है। यह किसलिए है?
(अ) चूना, मिट्टी में जल अंश बनाए रखने में बहुत सहायक है (ब) चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है (स) चूना, मिट्टी की क्षारीयता को घटाता है (द) चूने की उच्च सांद्रता पादप वृद्धि के लिए जरूरी है
8. नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है?
(अ) गन्ना (ब) कपास (स) जूट (द) गेहूं
9. निम्नलिखित में से कौन एक नकदी फसल है?
(अ) मक्का (ब) गेहूं (स) तंबाकू (द) धान
10. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
11. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
12. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
13. क्षितिज से परे निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) आतंकवाद के खिलाफ मार्च (ब) गाजा नागरिकों के लिए अभियान (स) भारतीय वायु सेना का अखिल भारतीय महिला साइक्लिंग अभियान (द) एसिड हमलों के मुद्दे को उठाने के लिए अभियान 
14. नदियों को जोडऩे का प्रस्ताव निम्नलिखित में से किसके शासन काल में रखा गया था?
(अ) संयुक्त मोर्चा सरकार (ब) राजग सरकार (स) यूपीए सरकार (द) इनमें से कोई नहीं
15. नेत्रावती नदी किस दिशा में बहती है?
(अ) पूरब की ओर (ब) पश्चिम की ओर (स) दक्षिण की ओर (द) उत्तर की ओर
16. किस फसल की बुवाई तथा कटाई के बीच सर्वाधिक अंतराल पाया जाता है?
(अ) गेहूं (ब) जौ (स) गन्ना (द) मक्का
17. राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र अवस्थित है?
(अ) ईटानगर (ब) शिमला (स) नागपुर (द) जूनागढ़
18. गुलाबी क्रांति किससे संबंधित है?
(अ)टमाटर उत्पादन(ब)झींगा उत्पादन (स)मांस उत्पादन (द) खाद्यान्न
19. गोल क्रांति का संबंध किससे है?
(अ) टमाटर उत्पादन (ब) आलू उत्पादन (स) अंडा उत्पादन (द) शलजम उत्पादन
20. सिंधु नदी की लंबाई उतनी ही है, जितनी कि ब्रह्मपुत्र की। यह लंबाई कितनी है?
(अ)2700 किमी (ब) 2900 किमी (स) 3000 किमी (द) 3300 किमी
21. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है?
(अ) सिंधु (ब) सतलज (स) ब्रह्मपुत्र (द) ये सभी
22. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली का निर्माण करने वाली नदी है?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) गोदावरी (द) ब्रह्मपुत्र
23. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
(अ) गोदावरी (ब) कावेरी (स) कृष्णा (द) बेतवा
24. निम्नलिखित में से किस शहर में एनआईए का छ राज्यों के लिए मुख्यालय खुलेगा?
(अ) मुंबई (ब) लखनऊ (स) नागपुर (द) पुणे
25. वह क्रिकेट टीम कौन सी है,  जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 शतक लगाने वाली पहली टीम बन गई?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) भारत (स) श्रीलंका (द) इनमें से कोई नहीं 
26. वह तेल उत्पादक कंपनी जिसने नई क्रूड डिस्टीडलेशन इकाई राष्ट्र को समर्पित की?
(अ)भारत पेट्रोलियम (ब) हिंदुस्तान पेट्रोलियम (स) रिलायंस पेट्रोलियम (द) इनमें से कोई नहीं
27. किस राज्य के विधान परिषद चुनाव में हुआ 99 फीसदी मतदान का रिकार्ड?
(अ) कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र (स) मध्यप्रदेश (द) केरल 
28. केंद्र सरकार ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित कुल कितनी परियोजनाओं को 28 दिसंबर 2015 को अपनी मंजूरी दी?
(अ) चार परियोजनाओं (ब) दस परियोजनाओं (स) बीस परियोजनाओं (द) आठ परियोजनाओं

सही जवाब- 1.(अ)एनएसई, 2.(ब) लोकसभा, 3.(द) माकपा, 4.(स) रामदरश मिश्र, 5.(अ) चीन, 6.(ब) रिलायंस जियो, 7.(ब)चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है, 8.(द) गेहूं, 9.(स) तंबाकू,10.(अ)एशिया, 11.(द)अंटार्कटिका, 12.(स)अफ्रीका, 13.(स)भारतीय वायु सेना का अखिल भारतीय महिला साइक्लिंग अभियान, 14.(ब) राजग सरकार, 15.(स)दक्षिण की ओर, 16.(स) गन्ना, 17.(स) नागपुर, 18.(ब) झींगा उत्पादन, 19.(ब) आलू उत्पादन, 20.(ब) 2900 किमी, 21.(द) ये सभी, 22.(द) ब्रह्मपुत्र, 23.(द)बेतवा, 24.(ब) लखनऊ, 25.(अ)भारत पेट्रोलियम, 26.(अ)भारत पेट्रोलियम, 27.(अ) कर्नाटक, 28. (अ) चार परियोजनाओं । 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news