सामान्य ज्ञान

क्या है एंटी ग्रैविटी योग
31-Dec-2020 12:57 PM
क्या है एंटी ग्रैविटी योग

योग स्वस्थ रहने का सबसे पुराना और किफायती तरीका है। सालों से योग के माध्यम से कई बीमारियों का इलाज भी होता रहा है साथ ही इसमें कई तरह के योग का समावेश भी हुआ है। एंटी ग्रैविटी योग, योग का एक अडवांस रूप है। योगा के इस फॉर्म की शुरुआत 1990 में हुई थी। दुनिया भर के कई शहरों में इसका चलन बढ़ रहा है।

इस योग के लिए रेशमी या कॉटन के कपड़े से एक झूला बनाया जाता है और उस पर उल्टा लटक कर आसन करने होते हैं। दरअसल इस योग में छत पर एक हुक पर झूला लटका होता है। इस झूले की दो रस्सियों के माध्यम से उल्टा लटका जाता है और फिर व्यक्ति इस तरह उल्टे लटकर ही झूला झूलता है। इस योग को करने वाले का सिर जमीन से लगभग 3 से 4 फिट ऊंचा होता है। कुछ देर झूलते रहने के बाद आराम किया जाता है और फिर आराम करने के बाद आप इसे अपनी क्षमता अनुसार फिर से शुरू कर सकते हैं।

 उल्टा लटकने से पूरा शरीर सही तरीके से स्ट्रेच होता है।  इससे रीढ़ की हड्डी की स्ट्रेचिंग होती है जो पीठ दर्द समेत अन्य स्पाइन की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। पेट की चर्बी को तेजी से कम करके कमर को छरहरा बनाता है।  दिमाग को तरोताजा करता है। साथ ही यह चेहरे की झाइयों को मिटाकर उसमें कसावट भरता है।आंखों के नीचे का कालापन मिटा देता हैं और चेहरे की त्वचा को फिर से जवां बना देता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news