गरियाबंद

कलेक्टर, अधिकारी और बच्चों-बड़ों सबने मिलकर लगाई सद्भावना दौड़
14-Aug-2021 4:32 PM
कलेक्टर, अधिकारी और बच्चों-बड़ों सबने मिलकर लगाई सद्भावना दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 14 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सद्भावना दौड़ में नगर के नागरिकों, वॉलीबाल के प्रशिक्षणार्थी बच्चे और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। हल्की बारिश के बीच कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शनिवार सुबह  7 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर स्वंतत्रता दौड़ को रवाना किया। 

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि हम सभी को देश के लिए जो बेहतर हो सकता है,करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को दायित्व निर्वहन की ओर ध्यान भी दिलाया। 
कलेक्टर ने गरियाबंद जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अवगत कराया कि यहां पर उच्च स्तरीय बॉलीबाल कोर्ट का शीघ्र निर्माण होने जा रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में गरियाबंद से उत्कृष्ट खिलाड़ी आगे आयेंगे।  सद्भावना दौड़ की सफलता के लिए अधिकारी-कर्मचारियों और नगर क गणमान्य नागरिकों की सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। इस असवर  अधिकारी ,कर्मचारी , आम नागरिक शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news