गरियाबंद

राखी का पवित्र धागा भाई-बहन के प्यार और स्नेह से अलंकृत-किरण
27-Aug-2021 7:20 PM
  राखी का पवित्र धागा भाई-बहन के प्यार और स्नेह से अलंकृत-किरण

    भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा तामासिवनी चम्पारण मण्डल द्वारा बूथ एवं मंडल स्तर पर रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स, नर्स एवं पुलिस जवानों के कलाई पर राखी बांधकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष नारायण यादव के मार्गदर्शन से महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गिलहरे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। किरण गिलहरे ने कहा कि राखी रक्षा का एक पवित्र धागा है जो अपने भाई के लिए एक बहन के प्यार और स्नेह से अलंकृत है। चाहे वह डॉक्टर हों, नर्स हों, वार्ड बॉय हों, पुलिस अधिकारी हों, सफाईकर्मी हों और सुरक्षा बल हों, सभी सच्चे योद्धा हैं जो इस महामारी से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं और हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्हें राखी बांधकर उनका सम्मान कर जनसेवा देश सेवा में लगे रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, महामंत्री कविता साहू, पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष गीता साहू, मीणा साहू, कोषाध्यक्ष ममता चंद्राकर, कार्यकारणी सदस्य दुर्गा साहू, लता साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोविंद साहू, युवा मोर्चा बलराम साहू, चिमन साहू, ओमप्रकाश साहू, संतोष साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news