गरियाबंद

हर रविवार सफाई अभियान
30-Aug-2021 7:49 PM
हर रविवार सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अगस्त। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा हर रविवार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 29 अगस्त को सुबह नगर पालिका के समस्त कार्यालायीन कर्मचारियों के द्वारा नेहरू घाट से लेकर राजिम पुल तक नदी एवं नदी तट की सफाई किया गया।

उक्त कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से किये जाने की अपील ही गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे ने इस जन जागरूकता अभियान अंतर्गत इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उक्त कर्मचारियों के द्वारा जन जागरूकता के लिए छुट्टी के दिन इस तरह का अभियान चलाना नगर पालिका के कर्मचारियों के शहर के प्रति उनके सोच को दर्शाता है। इसे सफल बनाने में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक मनीष निषाद, राजस्व उप निरीक्षक योगेश कुमार साहू, लेखापाल देवचरण साहू, आवास प्रेरक राकेश सुर्यवंशी, शशांक शर्मा, सामुदायिक संगठन रमेश दीवान, रूद्र सिंह मरकाम, सभी सहायक राजस्व निरीक्षक नटवर साहनी, खेमन दीवान, चंद्रकांत मिश्रा, सुखीराम यादव सहित नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news