गरियाबंद

शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह
31-Aug-2021 7:28 PM
शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 अगस्त।
29 अगस्त को बेलभाटा अभनपुर के तहसील साहू भवन में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ अभनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रम्हानंद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश साहू, उपाध्यक्ष हेमलता साहू एवं अन्य निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया व समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सरपंच, पार्षद व जनपद सदस्यों का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, अध्यक्षता साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल साहू, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश साहू संघ कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, उपाध्यक्ष पंचराम साहू, संयोजक न्याय प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ आनंद राम साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष भेखराम साहू, जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष ओमेश्वरी साहू, प्रदेश किसान मोर्चा साहू समाज संगठन सचिव डॉ. वेदराम साहू, जनपद पंचायत अभनपुर अध्यक्ष देवनंदिनी साहू, तहसील साहू संघ आरंग अध्यक्ष सोहनलाल साहू, तिल्दा तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू, तहसील साहू संघ बीरगांव अध्यक्ष लालकुमार साहू, परिक्षेत्र साहू समाज के सभी सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news