गरियाबंद

शिवसेना ने राज्य सरकार पर बोला हमला
02-Sep-2021 5:47 PM
शिवसेना ने राज्य सरकार पर बोला हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 2 सितंबर।
राजधानी से गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे शिवसेना के प्रदेश पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार पर  आरोपों की झड़ी लगाई है। 
शिवसेना के प्रदेश महामंत्री रेशम जांगड़े, गरियाबंद संगठन प्रभारी संजय नाग, सूरज साहू प्रदेश सचिव, अनीश ठाकुर कृष्ण यादव संभाग अध्यक्ष, संगठन के विस्तार के संबंध में कार्यकर्ताओं से बैठक करने गरियाबंद पहुंचे थे। 

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में निचले स्तर तक संगठन को विस्तार करने की चर्चा व रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति कर जनता के हित में काम करने की एजेंडा को लेकर बैठक के पश्चात उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

महामंत्री रेशम जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है, प्रदेश में छत्तीसगढिय़ों की सरकार है पर सच्चई तो यह है कि यहां की जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ते ही जा रहा है। पढ़े-लिखे युवक अब तक  बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकार कहती है। किसानों का पूरा धान खरीद जाता है पर धान खरीदी में सरकार ने बिक्री के लिए  तय मात्रा तक ही धान खरीदी किया  है अगर सरकार की नीयत साफ है, तो किसानों का पूरा उपज खरीदी करे, सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है।

राज्य में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी है। खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है एनजीटी नियम का पालन नहीं हो रहा है अवैध तस्करों पर कार्यवाही क्यो नहीं हो रही है।वर्षों से अधिकारी एक ही जिले में जमे हुए हैं और अधिकारियों के शाह पर  खुलेआम  भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं उनको हटाया क्यों नहीं जाता? 

इस सभी मुद्दों को लेकर आने वाले समय में  शिवसेना प्रदेश पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों और ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। 
 शिवसेना जनता के मुद्दों के लेकर आगामी चुनाव में सभी 90 विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतरेगी।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे, जिला महामंत्री गोकुल यवाद, जिला उपाध्यक्ष अशोक जगत गणेश साहू जिला सचिव, विष्णु साहू जिला उपाध्यक्ष हरक सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष द्वारिका साहू फिंगेश्वर टीकम सॉरी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news