गरियाबंद

टीचर्स एसो का सत्याग्रह आंदोलन 2 को
01-Oct-2021 6:04 PM
टीचर्स एसो का सत्याग्रह आंदोलन 2 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
गरियाबन्द, 1 अक्टूबर।
छग  टीचर्स एसोसिएशन वेतन विसंगति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के सांई गार्डन में 12 बजे से स्वच्छता अभियान के साथ सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। 
जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने  बताया कि छ ग  टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने निर्देशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के लिए जिस प्रकार से संविलियन मुख्य मांग था ठीक उसी प्रकार अब सबसे महत्वपूर्ण मांग पूर्व सेवा की गणना है,अर्थात संविलियन जैसे ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा है कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति को पूर्व सेवा की गणना से ही दूर किया जा सकता है, ध्यान रहे अगर पूर्व सेवा की गणना नही होगी तो संविलियन तिथि ही आपकी प्रथम सेवा अवधि मान ली जाएगी, तब वेतन विसंगति को परिभाषित करना दुष्कर होगा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि पूर्व सेवा की गणना मान्य होते ही 10 वर्ष की सेवा में क्रमोन्नति वेतनमान मिल सकेगा इससे सहायक शिक्षक को उच्च वर्ग शिक्षक का 4200 ग्रेड पे वाला वेतनमान मिलेगा, पूर्व सेवा की गणना से ही 5 वर्ष में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला व उच्च वर्ग शिक्षक पद पर पदोन्नति मिलेगी, जिनका वेतनमान भी 4200 ग्रेड पे वाला ही होगा।

सबसे पहले 10 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी सहायक शिक्षक क्रमोन्नति लेंगे, उसके बाद 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पदोन्नति प्राप्त करेंगे।
इन दोनों ही प्रक्रिया में अधिसंख्य सहायक शिक्षको को उच्च वर्ग शिक्षक का वेतनमान मिल जाएगा और वे न्यून वेतन से ऊपर जाएंगे,,यह केवल एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षक को ही प्राप्त होगा, जबकि क्रमोन्नति अवधि 10 वर्ष में शिक्षक व व्याख्याता को समयमान मिलेगा।

पूर्व सेवा अवधि की गणना से ही शिक्षक समतुल्य पुनरीक्षित वेतनमान  व तत्कालीन प्राप्त समयमसन में 1.86 के गुणांक में वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति की आंशिक सुधार किया जा सकता है।
एल बी संवर्ग के शिक्षको की मांग को शासन ने अब तक टालमटोल किया है, जनघोषणा पत्र में किये गए वादे पर सरकार गंभीरता से निर्णय ले, इसके लिए 2 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन जिला मुख्यालय गरियाबंद के सांई गार्डन मे 12बजे से स्वच्छता अभियान के साथ सत्याग्रह आंदोलन किया किया जाएगा।।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news