गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 अक्टूबर। भाजपा खोरपा मंडल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारखी में बेटियों का सम्मान किया गया। स्कूल की सभी छात्राओं का तिलक लगाकर एवं कन्या पूजा किया गया। सभी छात्राओं को शिक्षा किट वितरण कर राष्ट्र निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बेटियों का सम्मान करते हुए संतोष शुक्ला ने कहा कि देश की प्रगति में बेटियां तटस्थ होकर राष्ट्र निर्माण का कार्य संभाल रही है। रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक राघवेंद्र साहू ने बेटियों को संबोधित करते हुए समाज को स्वच्छ एवं दो कुल की दीपक बता कर उत्साहवर्धन किया।
मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू ने बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई और साइना नेहवाल से तुलना कर उनके योगदान को याद दिलाया। भाजपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने नारी शक्ति की महिमा का वर्णन किया।
कार्यक्रम को रायपुर जिला ग्रामीण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक राघवेंद्र साहू, रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, संयोजक मंडल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रामकुमार साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सरपंच ग्राम पंचायत सारखी नरेंद्र साहू ने किया। प्रमुख रूप से बैसाखू साहू ,लाल जी साहू, जीवन साहू, खुमान साहू उपस्थित रहे।