गरियाबंद

कृषि कानूनों को वापस लेने कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा
03-Oct-2021 6:54 PM
कृषि कानूनों को वापस लेने कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा

नवापारा-राजिम, 3 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कृषि कानूनों को वापस लेने कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगा यात्रा निकाली।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, प्रदेश महासचिव एवं रायपुर संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नवापारा के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, पं. सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों के समर्थन में मोदी के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने गांधी चौक से गोपाल गौशाला तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुर सिंग जगत, सौरभ शर्मा,  मेघनाथ साहू, बीरबल सिंह बंजारा, सहदेव कंसारी,  हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, फागूराम देवांगन, रामरतन निषाद, विनोद कंडरा, रामकुमार शर्मा, मानसिंह धु्रव, शाहिद रजा, राकेश सोनकर, निर्माण यादव, अजय गांड़ा, गुड्डू भैया, वीरेंद्र राजपूत, प्रतीक साहू, सरिता जैन, विक्रम भाई, देवा सोना, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news