गरियाबंद

आत्मनिर्भर भारत को साकार करने अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी करें - चंदूलाल
03-Oct-2021 6:56 PM
आत्मनिर्भर भारत को साकार करने अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी करें - चंदूलाल

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 अक्टूबर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी की भावना को प्रसारित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ने राजिम के अरिहंत वस्त्रालय पहुंचकर खादी वस्त्र की खरीदी की।

 इस दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को साकार करने के लिए अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का खरीदी करें। आज हमारे देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक का उपकरण, अनेक औषधियां एवं खाद्य पदार्थ का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। जिसे हम सब स्वयं खरीदें एवं अन्य को भी प्रेरित करें। आज मोदीजी के नेतृत्व में अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हो चुकी है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं देश में लागू है। इन सब का सही तरीका से धरातल में उतार कर राष्ट्र के मान सम्मान एवं गौरव को बढ़ाएं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के अलावा साहू समाज के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, डॉ महेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राजू साहू, मनीष साहू, महेश यादव एवं प्रदीप जैन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news