गरियाबंद

शास्त्री जी देश की आजादी और स्वतंत्र भारत को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा-चंद्रशेखर
03-Oct-2021 7:07 PM
शास्त्री जी देश की आजादी और स्वतंत्र भारत को एक  नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा-चंद्रशेखर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 3 अक्टूबर। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री साहू और भाजपा कार्यकर्ता नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पहुंचे। जहां स्थापित महात्मा गांधी, शास्त्री व पंडित सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर साहू ने कहा कि जय जवान-जय किसान के प्रणेता स्व. शास्त्री जी का देश की आजादी और स्वतंत्र भारत को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शास्त्री जी जैसे व्यक्तित्व अपने कर्मों के कारण युगों-युगों तक अमर रहते हैं। अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अटल रहने वाले शास्त्री जी मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति थे। देश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ी आजीवन उनकी ऋणी रहेगी।

कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, परदेशीराम साहू, अजीत चौधरी, नवल साहू, कैलाश तिवारी, मुकुंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा, ईश्वरी देवांगन, अनुज राजपूत, वीरेंद्र साहू, राजू रजक, मुकेश निषाद, मुस्ताक, चेतन साहू, मिथिलेश साहू, गुहाराम साहू, संजय साहू, पवन बाढिय़ा, प्रतीक शर्मा, अन्नपूर्णा देवांगन, जन्नती साहू, सरिता कंसारी, किरण सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात विजयदशमी (दशहरा) पर्व के दिन पथ संचलन करने के लिए रूपरेखा बनाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक चर्चा भी की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news