गरियाबंद

सेवा ही समर्पण कार्यक्रम: कई आयोजन
03-Oct-2021 8:17 PM
   सेवा ही समर्पण कार्यक्रम: कई आयोजन

बेटियों को बांटी पुस्तकें, किसानों व जवानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 3 अक्टूबर। भाजपा किसान मोर्चा नवापारा मंडल के तत्वावधान में सेवा ही समर्पण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दादरझोरी में किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, सहप्रभारी रायपुर ग्रामीण भाजपा प्रहलाद रजक, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू, मंडल प्रभारी राम पंजवानी, भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिल नायक, किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य योगेन्द्र कंसारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, दयालु राम गाड़ा, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव थे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनीष देवांगन, नवापारा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू, महामंत्री कैलाश तिवारी व टिकेंद्र साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम में वृहद् रूप से वृक्षारोपण किया गया। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को पुस्तक वितरित किया गया। साथ ही साथ उपस्थित किसानों व जवानों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ग्राम दादरझोरी में आयोजित हुआ यह सेवा ही समर्पण कार्यक्रम अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य योगेंद्र कंसारी, जिला मंत्री मनीष देवांगन, प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, पार्षद प्रसन्न शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, भाजपा महामंत्री नवल साहू, किशन साहू, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, भाजयुमो नवापारा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष हितेश मण्डाई, मंत्री अनुज राजपूत, किसान मोर्चा से मंत्री पंकज देवांगन, ईश्वरी देवांगन, मुस्ताक सुलड़ा, गुहा राम साहू, हेमंत साहू, दूज साहू, राजाराम साहू, आत्मा राम ,परस राम, समारू राम, दरवान साहू राधेश्याम साहू, डामन लाल, विष्णु साहू, कुमार साहू, दौलतराम नील साहू, लुकेश साहू, गौरव शर्मा, सन्तु कंसारी, नीता धीवर, हर्षा कंसारी, नंदिनी साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news