नारायणपुर

कांग्रेस की गांधी विचार धारा को जन-जन ले जाने मंथन
22-Oct-2021 10:25 PM
 कांग्रेस की गांधी विचार धारा  को जन-जन ले जाने मंथन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 22 अक्टूबर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सर्वोदय संकल्प शिविर 2021’ का दो दिवसीय प्रशिक्षण नारायणपुर में प्रारंभ हुआ। इस दौरान गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक ले जाने की बात पर मंथन हो रहा है, वहीं आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा गुरु मंत्र दिया गया।

ज्ञात हो कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के छग प्रभारी राजकुमार किराडू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पहुंचे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के  जिला समन्वयक देवनाथ उसेंडी के नेतृत्व में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर मुख्यालय में आयोजित की गई है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के माध्यम से कांग्रेस की गांधी विचार धारा को आम जन समूह तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा नारायणपुर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांतों के अनुसार कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर ले जाने के साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को निखारने का प्रयास किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यों के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान संगठन पदाधिकारी  जिला कांग्रेस अध्यक्ष  देवनाथ उसेंडी,पीसीसी महासचिव रजनू नेताम,  श्यामबती रजनू नेताम , अमित भद्र,  रशीला कश्यप,  रजनी गोटा व जनप्रतिनिधियों सहित सदस्य उपस्थित हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news