गरियाबंद

पशुपालक किसानों का सम्मान
29-Oct-2021 6:35 PM
पशुपालक किसानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 अक्टूबर।
गरियाबंद के विकासखंड छुरा अंतर्गत पांडुका में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्नत किस्म के पशुपालक किसानों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमितेश शुक्ला ने की।

 अतिथियों ने पशु मेला में आए हुए गौवंशियों, भैंसवंशियों तथा अन्य जीव जंतु पालक किसानों से भेंट मुलाकात की। राजेश्री महन्त ने कहा कि जब कोरोनावायरस से संपूर्ण विश्व जूझ रहा था तब भी हम ने अथक प्रयत्न करके गौ माताओं की सुख-सुविधाओं में कोई कमी ना हो, इसके लिए परिश्रम किया और जब सभी सरकारी ऑफिस बंद थे तब भी समय पर अनुदान पहुंचाया यह कार्य निरंतर जारी है। गौ संरक्षण के क्षेत्र में काफी कुछ सफलता प्राप्त हुई है किंतु पूर्ण सफलता की प्राप्ति के लिए जन सहयोग अपेक्षित है।

अमितेश शुक्ल, सिर कट्टी आश्रम के श्री महन्त गोवर्धन शरण दास, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू, जिपं  अध्यक्ष  स्मृति ठाकुर, संजय नेताम सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से श्रद्धा ठाकुर अध्यक्ष जिला महिला बाल विकास विभाग, पंडित खोवा लाल शर्मा, चंद्रहास साहू, गौरव मिश्रा, विक्रमादित्य साहू, प्राचार्य वाई आर साहू, निज सहायक देवेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, उपसंचालक डॉक्टर धुर्वे,डॉक्टर जोशी, डॉक्टर तामेश्वर, डॉक्टर सुरेंद्र चंद्राकर सहित पुलिस प्रशासन के लोग तथा अनेक गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्नत किस्म के पशुपालकों को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पंच भाई ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news